कांग्रेस की करारी हार पर क्या बोलीं शीला, 'किसी ने मुझसे कुछ कहा ही नहीं'
पिछले एमसीडी चुनाव में कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही थी। इस बार वह एक पायदान और नीचे खिसक गई है। कांग्रेस की हार पर वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने क्या कहा?
दिल्ली। एमसीडी के 270 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा बंपर जीत की तरफ बढ़ रही है। पिछले चुनाव में 138 सीटों पर जीतने वाली भाजपा को इस बार लगभग 170 से ज्यादा सीटें मिलती नजर आ रही हैं। दूसरे स्थान पर आप और कांग्रेस तीसरे स्थान पर पिछड़ती नजर आ रही है। इस मुद्दे पर टिप्पणी करते हुए कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस को आक्रामक चुनावी अभियान चलाना चाहिए था और पार्टी ने उनको पूछा ही नहीं।

शीला दीक्षित ने कहा कि एमसीडी चुनाव में कांग्रेस पार्टी को एग्रेसिव कैंपेन करना चाहिए था। उन्होंने निराशा जताते हुए कहा, 'मैंने कैंपेन नहीं किया क्योंकि किसी ने मुझसे कहा ही नहीं'। चुनाव में भाजपा की बंपर जीत और ईवीएम पर उठे सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग व सरकार को दुविधा दूर करनी चाहिए, पर जो हारता है वो कहता है कि ईवीएम खराब है, जो जीतता है वो कहता है कि ठीक है।
23 अप्रैल को दिल्ली एमसीडी के लिए हुए मतदान में 54 फीसदी लोगों ने हिस्सा लिया था। तीन नगर निगमों की 270 सीट पर मतदान कराए गए। आपको बता दें कि पिछले एमसीडी चुनाव 2012 में भाजपा को कुल 272 सीटों में से 138 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने 77 सीटें जीतीं थी।












Click it and Unblock the Notifications