DUSU Election 2023: अलका लांबा का बड़ा आरोप, बीजेपी-यूनिवर्सिटी प्रशासन कर रहा हेराफेरी
DUSU Elction Result 2023: दिल्ली यूनिवर्सिटी में 4 साल बाद छात्र संघ चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान किया गया, जिसके बाद शनिवार को दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। इस बीच कांग्रेस नेता अलका लांबा ने बीजेपी और यूनिर्सिटी प्रशासन पर बड़ा आरोप लगाया है।
दरअसल, दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के तहत केंद्रीय पैनल के सभी चार पद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के नतीजे घोषित होने वाले है। इससे पहले कांग्रेस नेता अलका लांबा ने बीजेपी पर हेराफेरी का आरोप लगाया है।

बीजेपी पर बड़ा आरोप
अपने पोस्ट में अलका लंबा ने कहा, "NSUI चारों पदों पर बढ़त बनाए हुए है और जीत की ओर बढ़ते देख, बौखलाहट में पूरी भाजपाई सत्ता, विश्वविद्यालय संघी प्रशासन हेराफेरी पर उतर आया है। कोई पारदर्शिता नहीं, कोई जवाबदेही नहीं, लोकतंत्र की हत्या के प्रयास - हम भी चुप बैठने वालों में से नहीं है - लड़ेंगे - जीतेंगे।"
एनएसयूआई और एबीवीपी के बीच टक्कर
छात्र संघ में एनएसयूआई और एबीवीपी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। चुनाव में इन दोनों दलों के अलावा ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने भी जमकर मेहनत की है।
बता दें कि चुनाव में 24 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस बार 42 प्रतिशत छात्रों ने वोट डाला है। दिल्ली विश्वविद्यालय के 52 कॉलेजों और विभागों के छात्रों ने शुक्रवार, 22 सितंबर को अपना वोट डाला था, जिसके नतीजे जल्द सामने आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications