योगी सरकार पर भड़कीं प्रियंका गांधी, कहा- राम के नाम पर हो रहा है भ्रष्टाचार

योगी सरकार पर भड़कीं प्रियंका गांधी, कहा- राम के नाम पर हो रहा है भ्रष्टाचार

दिल्ली, 23 दिसंबर: अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने है। चुनावों को लेकर प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। हालांकि, अभी तक चुनावों की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन आरोप-प्रत्यारोप का दौरा जारी है। इसी क्रम में अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर के आसपास की जमीनों को औने-पौने दामों पर खरीदने का मामला एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। हालांकि, इस मामले में योगी सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं। औने-पौने दामों पर खरीदने और जांच के मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रियंका गांधी ने कहा, 'कुछ जमीनें ट्रस्ट को बहुत ज़्यादा पैसों के लिए बेची गईं। चंदे के पैसों के साथ घोटाला किया गया है।'

Recommended Video

    Ayodhya Land Scam और Ram Temple Donation पर Priyanka Gandhi ने कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
    Congress general secretary Priyanka Gandhi press conference

    प्रियंका गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश के हर घर से गरीब परिवारों ने बचत करके ट्रस्ट को चंदा दिया था। चंदा इक्टठा करने के लिए अभियान भी चलाया गया था। ये लोगों की आस्था का विषय है, जिसे चोट पहुंचाई जा रही है। प्रियंका गांधी ने कहा कि दलितों की जमीन हड़पी गई है। इतना ही नहीं, प्रियंका गांधी ने उदाहराण देते हुए बताया कि एक जमीन थी 2017 में दो करोड़ जमीन की किसी ने खरीदी। उन्होंने 2021 में उस जमीन के 10 हजार वर्ग मीटर ट्रस्ट को बेच दिया 8 करोड़ में। उसी जमीन का दूसरा हिस्सा 12 हजार वर्ग मीटर दो करोड़ रवि मोहन तिवारी ने खरीदी। इस खरीदारी में सरसंचालक और राम मंदिर के ट्रस्टी है वो गवाह है।

    प्रियंका गांधी ने कहा कि पांच मिनट बाद रवि मोहन तिवारी उसी दो करोड़ की जमीन को साढ़ 18 करोड़ में ट्रस्ट को बेच देते है। अगर ये भ्रष्टाचार नहीं है तो क्या है। इतना ही नहीं प्रियंका गांधी ने कहा कि दलितों की जो जमीन खरीदी नहीं जा सकती थी वो खरीदी गई और हड़पी गई। कुछ जमीनें ट्रस्ट को बहुत ज़्यादा पैसों के लिए बेची गईं। चंदे के पैसों के साथ घोटाला किया गया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि राम मंदिर के आसपास की जमीन पर लूट लगी हुई है। भाजपा के नेता, पदाधिकारी और सरकारी अधिकारी लूट में मिले हुए हैं। भगवान राम नैतिकता के प्रतीक थे और आप उनके नाम पर भी भ्रष्टाचार कर रहे हैं, पूरे देश की आस्था पर चोट पहुंचा रहे हैं।

    इस दौरान प्रियंका ने जिला स्तर के अधिकारी को जांच दिए जाने पर भी सवाल उठाया और कहा कि इसकी जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में होनी चाहिए। प्रियंका गांधी ने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आधार पर बनाया गया तो ये जांच भी सुप्रीम कोर्ट के द्वारा होनी चाहिए। क्योंकि ये जिला स्तर का अधिकारी मेयर को नहीं डांट सकता।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+