चुनाव नतीजों के बीच ही कांग्रेस के इस प्रत्याशी ने मानी हार, ट्वीट कर कही ये बात

दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए अभी मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में ही दिल्ली में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) आगे चल रही है और दूसरे स्थान पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) है। वहीं, कांग्रेस का खाता खुलना भी मुश्किल लग रहा है। इस बीच मतगणना के रुझान सामने आते ही विकासपुरी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश शर्मा ने अपनी हार स्वीकार कर ली। उन्‍होंने ट्वीट कर मतदाताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रति आभार भी जता दिया।

कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश शर्मा ने किया ट्वीट

कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश शर्मा ने किया ट्वीट

मुकेश शर्मा अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर कहा, 'मैं अपनी हार स्वीकार करते हुए विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं और आशा करता हूं कि क्षेत्र का चौमुखी विकास होगा। मैं भविष्य में भी दिल्ली, विकासपुरी और उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए लड़ाई लड़ता रहूंगा।' बता दें कि विकासपुरी से आम आदमी पार्टी के महिंदर यादव आगे चल रहे हैं जबकि दूसरे नंबर पर बीजेपी के संजय सिंह है।

Recommended Video

    Delhi Election Results: 21साल में दिल्ली में ऐसे हुआ Congress का पतन | वनइंडिया हिंदी

    पहले राउंड में हो गए थे पीछे

    मुकेश शर्मा का कहना है कि वह काउंटिंग सेंटर के अंदर नहीं गए, लेकिन उन्हें अपने सूत्रों से पता लगा कि वह पहले राउंड में ही पीछे हैं। इसलिए उन्होंने बड़प्पन दिखाते हुए हार स्वीकार कर ली। आपको बता दें कि 12:30 बजे तक बीजेपी के संजय सिंह को 20826, आम आदमी पार्टी के महिंदर यादव को 29446 मत और कांग्रेस के मुकेश शर्मा को 2337 मत मिले है। बता दें कि अभी विकासपुरी सीट पर मतगणना जारी है।

    बड़े नेता अंदर, मीडिया बाहर

    बड़े नेता अंदर, मीडिया बाहर

    वहीं, दूसरी अरविंद केजरीवाल सुबह करीब 9 बजे ही दफ्तर पहुंच गए थे। उनके साथ मनीष सिसौदिया और गोपाल राय भी थे। संजय सिंह टीवी चैनलों पर नजर आते रहे। हालांकि, कोई नेता बाहर नहीं आया। दफ्तर के बाहर लॉन और सड़क पर मीडिया का जमावड़ा था। पुलिस ने किसी परेशानी से बचने के लिए यहां ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया। सुबह 11 बजे करीब कुछ नए पोस्टर लगे। इन पर लिखा था ‘दिल्ली के बाद देश निर्माण।' कार्यकर्ता ‘लगे रहो केजरीवाल' थीम सॉन्ग पर थिरकते नजर आए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+