अरविंदर सिंह लवली बने दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष
अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से एक प्रेस रिलीज जारी करके इस बात की जानकारी दी गई है।
प्रेस रिलीज में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अरविंदर सिंह लवली को तत्काल प्रभाव से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी अनिल चौधरी के योगदान की सराहना करती है।

बता दें कि अरविंदर सिंह लवली शीला दीक्षित सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। शीला दीक्षित सरकार में वह शिक्षा एवं परिवहन मंत्री थे। 2017 में जब नगर निगम चुनाव होने थे तो उन्होंने कांग्रेस छोड़ भाजपा का हाथ थाम लिया था। हालांकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले वह वापस कांग्रेस में आ गए थे। आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के पक्षधर के रूप में जाने जाते हैं अरविंदर सिंह लवली।
अरविंदर सिंह लवली के राजनीतिक करियर की बात करें तो वह पहले भी दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। वह चार बार विधायक रह चुके हैं। शीला दीक्षित सरकार में वह शहरी विकास, राजस्व मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय और परिवहन मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
में लवली ने गौतम गंभीर और आतिशी मारलीना के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। लवली छात्र राजनीति में भी सक्रिय थे। 1990 में वह दिल्ली युवा कांग्रेस के महासचिव रह चुके हैं। 1992-1996 के बीच वह एनएसयूआई के महासचिव रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications