दिल्ली: ऑक्सीजन से संबंधित मौतों की जांच के लिए समिति का होगा गठन, सिसोदिया ने LG को भेजी फाइल
दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी से होने वाली मौतों की जांच के लिए एक कमिटी का गठन किया जायेगा। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उपराज्यपाल अनिल बैजल को उच्चस्तरीय समिति गठित करने की मंजूरी के लिए एक फाइल भेजी है।
नई दिल्ली, 16 अगस्त। दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी से होने वाली मौतों की जांच के लिए एक कमिटी का गठन किया जायेगा। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उपराज्यपाल अनिल बैजल को उच्चस्तरीय समिति गठित करने की मंजूरी के लिए एक फाइल भेजी है। मनीष सिसोदिया ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि, 'हमने एलजी' को एक उच्च स्तरीय समिति गठित करने की मंजूरी के लिए एक फाइल भेजी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि ऑक्सीजन की कमी के कारण कितने कोरोना रोगियों की मृत्यु हुई। सिसोदिया ने आगे कहा कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर एलजी को समिति के गठन को न रोकने का निर्देश देने का आग्रह किया है।
Recommended Video

बता दें कि हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दिल्ली सरकार से राज्य में ऑक्सीजन की कमी से होने वाली मौतों के आंकड़े मांगे थे, जिसपर दिल्ली सरकार ने कहा था कि बिना जांच के यह बता पाना संभव नहीं है कि ऑक्सीजन की कमी से कितनी मौतें हुई हैं।
यह भी पढ़ें: वाहन स्क्रैपेज नीति पर परिवहन मंत्री का बयान, कहा- दिल्ली को भी मिलनी चाहिए छूट
एक तरफ जहां दिल्ली सरकार ऑक्सीजन की कमी से होने वाली मौतों की जांच कराने की बात पर अड़ी हुई है, वहीं दिल्ली सरकार के अस्पतालों ने ऑक्सीजन की कमी से एक भी मरीज की मौत न होने का दावा किया है। ऐसा दावा करने वाले अस्पतालों में एम्स, सफदरजंग औैर आरएमएल अस्पताल शामिल हैं। वहीं, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार के लोकनायक अस्पताल, डीडीयू, बाबा भीमराव अंबेडगर और राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ने ऐसा कोई रिकॉर्ड होने का दावा नहीं किया है।












Click it and Unblock the Notifications