दिल्ली के AIIMS में सर्जरी के बाद चार वर्षीय बच्चे को दाल में परोसा गया कॉकरोच, जांच के आदेश
देश के अस्पतालों में लोगों के स्वास्थ्य के साथ किस तरह का खिलवाड़ किया जा रहा है यह बताने के लिए दिल्ली के एम्स में भर्ती चार वर्षीय बच्चे को परोसी गई दाल काफी है। दरअसल, यहां पर एक चार वर्षीय बच्चे को सर्जरी के बाद दिए गए खाने में कॉकरोच भी परोस दिया गया। इसकी फोटो एक ट्विटर यूजर की तरफ से शेयर की गई है, जिसके बाद कई सवाल खड़े होने लगे हैं।

मामले में जांच शुरू
रविवार की रात में दिल्ली एम्स के हॉस्पिटल में सर्जरी के बाद बच्चे को पहला खाना दिया गया था। खाने में दाल थी, जिसमें मरा हुआ कॉकरोज भी था। यह फोटो शाहिल जैदी नामक यूजर ने शेयर किया है। फिलहाल मामले में जांच शुरू हो गई है। शाहील जैदी ने एम्स, दिल्ली की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि बताइए, जिस बच्चे की पेट की एक बड़ी सर्जरी हुई है। उसके पहले खाने में दाल के साथ मरा हुआ कॉकरोच भी परोसा गया है?
आंत की दुर्लभ बीमारी से ग्रसित है बच्चा
जानकारी के मुताबिक जिस बच्चे को सर्जरी के बाद दाल में कॉकरोच परोसा गया वह आंत की एक दुर्लभ बीमारी से ग्रसित है। बच्चा नोएडा का रहने वाला है। बच्चा एनिमा के बगैर शौच भी नहीं कर पाता है। पिछले 11 महीने में बच्चे की 3 सर्जरी हो चुकी है। बच्चे के मां के मुताबिक पिछले 9 दिनों से उसे कुछ नहीं खाने के लिए बोला गया था। वहीं, सर्जरी के बाद रविवार की रात में दलिया परोसी गई थी। जिसमें एक मरा हुआ कॉकरोच भी था।
इससे पहले भी एम्स के खाने पर उठ चुका है सवाल
आपको बता दें कि एम्स, दिल्ली के खाने को लेकर यह कोई पहली बार नहीं है, जब सवाल उठा है। इससे पहले दिल्ली एम्स के खाने को लेकर उठ चुके हैं। एक बार डॉक्टरों के खाने में मरा हुई कीड़ा मिला था। जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए एम्स को बंद कर दिया था।
ये भी पढ़ें- Delhi Pollution: दिल्ली का AQI आज भी खराब, शाम तक हो सकती है बारिश, जानिए IMD का अपडेट












Click it and Unblock the Notifications