Delhi Pollution: दिल्ली का AQI आज भी खराब, शाम तक हो सकती है बारिश, जानिए IMD का अपडेट
दिल्ली में आज का मौसम (Weather in Delhi Today): राजधानी दिल्ली के मौसम में तेजी से परिवर्तन जारी है। सुबह-सुबह कोहरे ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है तो वहीं राजधानी में आज भी प्रदूषण कम नहीं है। आज भी यहां की हवा में जहरीलापन है। राजधानी की कई जगहों पर एयर क्वालिटी खराब होने की वजह से धुंध छाई हुई है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार दिल्ली में आज AQI 221 तक पहुंच चुका है। तो वहीं दिल्ली से सटे नोएडा का AQI 239 और गुरुग्राम का AQI 355 पहुंच गया है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 330AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 302 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 313 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 315 AQI
- परपड़गंज - 355 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी- 328 AQI

ये है मापदंड
- शून्य और 50 के बीच AQI "अच्छा",
- 51 और 100 के बीच AQI "संतोषजनक",
- 101 और 200 के बीच AQI "मध्यम",
- 201 और 300 के बीच AQI "खराब",
- 301 और 400 के बीच AQI "बहुत खराब"
- 401 और 500 के बीच AQI "काफी खराब"

हालांकि आज मौसम विभाग ने दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अंदेशा व्यक्त किया है। अगर यहां बारिश होती है तो तापमान में तो कमी आएगी ही लेकिन साथ ही प्रदूषण भी कम होगा। आज यहां पर न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज रह सकता है।

जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर हिमाचल में हल्की बर्फबारी का दौर जारी है, मौसम विभाग ने आज भी यहां पर बर्फबारी की आशंका को व्यक्त किया है। हिमाचल के साथ-साथ उत्तराखंड और कश्मीर में भी बारिश के आसार हैं। तो वहीं तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, रायलसीमा, आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक में हल्की बारिश और हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बारिश का यहां पर अलर्ट जारी किया हुआ है।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications