'सरकारों को काम करने से रोकना जनता, लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ', LG पर केजरीवाल का तंज

Arvind kejriwal ने बिना नाम लिए उपराज्यपाल पर तंज कसा है। उन्होंने एक अखबार का लेख भी शेयर किया।

delhi

दिल्ली में केजरीवाल सरकार और उपराज्यपाल के बीच विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आम आदमी पार्टी का दावा है कि एलजी जनता द्वारा चुनी गई सरकार के काम में दखल दे रहे हैं, जो लोकतांत्रिक नहीं है। इसको लेकर अब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एलजी और बीजेपी पर निशाना साधा है। साथ ही उनके रवैये की आलोचना की।

दरअसल अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स में कई राज्यों के राज्यपाल की भूमिका पर एक आर्टिकल छपा है। उसकी कॉपी शेयर करते हुए सीएम केजरीवाल ने एलजी पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि चुनी हुई सरकार को काम करने दीजिए। अपने थोड़े से फायदे के लिए चुनी हुई सरकारों को काम करने से रोकना जनता, लोकतंत्र और संविधान तीनों के खिलाफ है।

विज्ञापन को लेकर विवाद
आपको बता दें कि दिल्ली में सरकारी विज्ञापनों को लेकर विवाद जारी है। हाल ही में सूचना एवं प्रचार निदेशालय (डीआईपी) ने सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) को विज्ञापनों पर खर्च 163.62 करोड़ की भरपाई का निर्देश दिया है। इसके पीछे उन्होंने 2015 में जारी उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देशों का हवाला दिया। इसके आम आदमी पार्टी के नेता नाराज हैं।

शिक्षकों की ट्रेनिंग पर भी विवाद
वहीं दूसरी ओर दिल्ली सरकार का आरोप है कि एलजी सरकारी स्कूल के शिक्षकों को फिनलैंड ट्रेनिंग के लिए भेजने को तैयार नहीं हैं। इस पर डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने लिखा कि LG साहब ने दिल्ली के सरकारी स्कूल शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए फिनलैंड भेजने पर भी रोक लगा दी है। सरकार ने 30 शिक्षकों की ट्रेनिंग का प्रस्ताव मंजूर करके LG साहब के पास भेजा था। उनका कहना है कि देश में ही ट्रेनिंग करा लो। इसको रिट्वीट करते हुए सीएम केजरीवाल ने लिखा कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को हम विदेशों में ट्रेनिंग के लिए भेजते रहे हैं। दिल्ली की शिक्षा क्रांति में इसका बड़ा योगदान रहा है। इन्हें विदेशों में ट्रेनिंग के लिए जाने से रोकना ठीक नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+