आवारा कुत्‍तों ने हमला कर बच्‍ची को मार डाला, परिवार से मिले सीएम केजरीवाल, NDMC को दिया ये आदेश

दिल्‍ली के धोबी घाट इलाके में शनिवार को एक दो साल की बच्‍ची पर अवारा कुत्‍तों ने हमला कर दिया और उसे नोंच-नोंच कर मार डाला। बच्‍ची की दर्दनाक मौत पर पूरे परिवार का जहां रो-रो कर बुरा हाल है, वहीं स्‍थानीय लोग आवारा कुत्‍ताें से खौफज़दा हो गए हैं और खासा रोष है। सोमवार को दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल मृतक बच्‍ची के परिवार से मिलने के लिए स्‍वयं धोबीघाट पहुंचे।

cm

मुख्‍यमंत्री केजरीवाल ने मृतक बच्‍ची के परिजनों के आंसू पोछे और हादसे के बारे में पूरी जानकारी ली। इसके साथ हीं उन्‍होंने कहा आवारा कुत्तों का खुलेआम रिहायशी इलाक़ों में घूमना बेहद गंभीर बताते हुए NDMC अधिकारियों को इसके संबंध तुंरत समाधान करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया आज मैं मृतक बच्ची के परिजनों से मिला। उन्‍होंने कहा आवारा कुत्तों का खुलेआम रिहायशी इलाक़ों में घूमना बेहद गंभीर मामला है।

इसके साथ सीएम केजरीवाल ने बताया कि उन्‍होंने NDMC अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस समस्या का तुरंत समाधान करें। बच्चों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा बहुत ज़रूरी है।

आवारा कुत्‍तों ने नोंच-नोंच मासूम दिव्‍यांशी को मार डाला

बता दें तुगलबाद के धोबी घाट इलाके में ये घटना 24 फरवरी शनिवार की रात घटी। दिव्‍यांशी नाम की एक दो साल की बच्‍ची अपने घर से खाना खाकर बाहर खेलने निकली थी। आवारा कुत्‍तों ने अचानक से हमला कर दिया। कुत्‍तों ने उसे आवारा कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला।

दरअसल, तेज आवाज में संगीत चल रहा था जिसके कारण बच्‍ची की चींखे किसी को सुनाई नहीं दी। वहीं बच्‍ची के पिता राहुल जो कपड़ों में प्रेस करते हैं वो जब बच्‍ची को ढूढ़ने निकले तो कुत्‍ते बच्‍ची को बुरी तरह से नोंच चुके थे, लोगों की मदद से उन्‍होंने छुड़ाया लेकिन जब तक कुत्‍तों उसे बुरी तरह घायल कर दिया था।

कुत्‍तों के हमले से घायल हुई बच्‍ची को उसका परिवार सफदरगंज अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी,डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने इस मामले की सूचना स्‍थानीय पुलिस को दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+