ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को सीएम आतिशी ने किया सम्मानित

New Delhi: दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आतिशी सरकार पूरी तरह से एक्टिव हो गई हैं। राजनीतिक कार्यक्रम से लेकर सरकारी योजनाओं के उद्घाटन और अटके हुए काम निपटा रही हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों में Medal जीतकर देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों और गुरु द्रोणाचार्य की तरह खिलाड़ियों को तैयार करने वाले उनके Coaches को मुख्यमंत्री आतिशी ने सम्मानित किया।

खिलाड़ियों को सम्मान राशि के तौर पर, शरद कुमार को 2 करोड़, अमन सहरावत को 1 करोड़, तूलिका मान को 10 लाख, कोच सलज कुमार राय को 10 लाख, विकास सिंह को 10 लाख और अमोज जैकब को 5 लाख रुपये का चेक सौंपा। इस क्रम में खिलाड़ियों ने स्कूली छात्रों के साथ अपने-अपने अनुभव शेयर किए और छात्रों के सवालों के भी जवाब दिए।

इस दौरान आतिशी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि "जब ओलंपिक के पॉडियम पर किसी भारतीय खिलाड़ी को पदक पहनाया जाता है तब देश के 140 करोड़ लोगों को गर्व महसूस होता है। इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन से पूरा देश एकजुट हो जाता है।"

Atishi

Delhi Sports School में दी जा रही 10 Olympic खेलों की ट्रेनिंग

आतिशी ने कहा कि "दो साल पहले बने Delhi Sports School में 10 Olympic खेलों की ट्रेनिंग दी जा रही है। खिलाड़ियों की मदद के लिए Play and Progress और Mission Excellence Scheme शुरू हुई है। साथ ही Play and Progress स्कीम के तहत अभी तक 1400+ युवा खिलाड़ियों की मदद की गई और इसमें ₹31 करोड़ से ज़्यादा खर्च किए गए। Mission Excellence Scheme के तहत 2018 से अभी तक 394 खिलाड़ियों की मदद के लिए ₹25 करोड़ से ज़्यादा खर्च किए गए हैं।"

बता दें कि आज पंजाबी बाग फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। पश्चिमी दिल्ली में धौलाकुआं से आजादपुर तक करीब 18 किलोमीटर का सफर अब सिग्नल फ्री हो गया है। दिल्ली की जनता को जाम से निजात दिलाने के लिए दो बड़ी परियोजनाएं पूरी हो चुकी है। आनंद विहार अप्सरा बार्डर फ्लाईओवर पहले से चालू है। वहीं आज से पंजाबी बाग फ्लाईओवर जनता के लिए खोल दिया गया है। पीडब्ल्यूडी विभाग ने इसका निर्माण करवाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+