Christmas 2024: क्रिसमस समारोह में शामिल हुईं CM आतिशी, कहा- 'दिल से भारतीय हैं हम'
Christmas 2024: मुख्यमंत्री आतिशी बहुत एक्टिव नजर आ रही हैं। सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रमों में वो बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं। शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा परिसर में आयोजित भव्य क्रिसमस सामारोह में शामिल हुईं। इस दौरान आतिशी ने कहा कि क्रिसमस अपने साथ जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए करुणा का संदेश लेकर आता है।
आतिशी ने कहा, मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मैं ऐसी सरकार का नेतृत्व कर रही हूं, जिसने जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए काम किया है। भाषा, वेशभूषा में हम चाहे अलग हों लेकिन दिल से हम एक हैं, दिल से हम भारतीय हैं।

उन्होंने कहा, Christmas का मूल संदेश है कि जिसे दुनिया ने सबसे कम दिया है, उसके लिए सबसे अधिक काम करना है। यह हर धर्म का सपना है। हम पिछले दस साल से ये सपना साकार करने की कोशिश कर रहे हैं, फिर वो हर ग़रीब बच्चे को अच्छी शिक्षा देना हो या हर एक को अच्छा इलाज़ देने का हो।












Click it and Unblock the Notifications