एक्शन में दिल्ली सरकार, CM आतिशी और केजरीवाल ने सड़कों को गड्ढामुक्त करने का बताया प्लान
New Delhi: दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने राजधानी की सड़कों को बेहतर बनाने का प्रण ले लिया है। मुख्यमंत्री आतिशी और उनकी पूरी कैबिनेट मंत्री प्रतिदिन दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में सड़कों का निरीक्षण कर रहे हैं। PWD सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के क्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
केजरीवाल ने प्रेस वार्ता के दौरान BJP पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मेरे जेल जाने के बाद BJP वालों ने दिल्ली की जनता को परेशान किया। हमारी सरकार के काम रोके। BJP वालों ने सड़कों की मरम्मत का काम भी रुकवा दिया। जेल से बाहर आने के बाद मैं और आतिशी जी सड़कों का मुआयना करने निकलें और मैंने आतिशी जी से कहा कि PWD की जो सड़कें टूटी हुई हैं, उन्हें जल्द ठीक कराया जाए। सरकार ने इस ओर ध्यान दिया और जहां भी सड़कें टूटी हुई थीं, वहां मरम्मत का काम शुरू हो गया है।

उन्होंने कहा, दिल्ली में हमारी सरकार को लगभग 10 साल हो गये हैं। पिछले 9 साल में हमने जनता को कोई दिक्कत नहीं आने दी। हमने सभी सुविधाएं दिल्लीवालों को दी। लेकिन पिछले एक साल से BJP ने हमारे मंत्रियों को साज़िशन जेल में डाल दिया। सरकार और दिल्ली के काम रोके और दिल्ली को ठप्प करने की कोशिश की। BJP वालों ने तमाम जनहित के काम बंद कर दिए। अब हम सभी कामों को दोबारा चालू करायेंगे। इस दौरान लोगों को जो समस्याएं हुईं, उनका निवारण करने का प्रयास करेंगे।
मुख्यमंत्री आतिशी ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि BJP की केंद्र सरकार ने एक साज़िश रचकर अरविंद केजरीवाल को जेल में रखा। इस साज़िश का मक़सद ही दिल्लीवालों के काम रोकना था। लेकिन BJP की एक भी साज़िश सफल नहीं हुई। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को लताड़ते हुए अरविंद केजरीवाल जी को जमानत दी। इसके बाद हमने PWD की सड़कों का निरीक्षण किया और सारा Data PWD की App पर Upload किया।
सड़कों के निरीक्षण को लेकर आतिशी ने कहा, सड़कों के निरीक्षण के दौरान सामने आया कि दिल्ली में PWD की 89 सड़कों को पूरी तरह से Recarpeting किया जाना है। इनमें से 74 सड़कों की मरम्मत के काम का टेंडर कर दिया गया है। 15 सड़कों की मरम्मत के लिए टेंडर किया जा रहा है और यहां भी काम शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही कई सड़कों को पूरी तरह से बनाने की ज़रूरत नहीं है, वहां केवल मरम्मत कराए जाने की ज़रूरत है। इसमें से ज़्यादातर काम कराया जा चुका है।
केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए सीएम आतिशी ने कहा, इन लोगों ने हमारे तमाम नेताओं को गिरफ़्तार किया था। आज इन्होंने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा जी के घर पर ED की रेड डलवा दी।
वहीं, अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी और एलजी पर दिल्ली की सेवाओं को रोकने के प्रयासों की आलोचना की। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि BJP ने जो भी काम रुकवाए थे, वह अब शुरू हो गए हैं और फिर से हमारी सरकार बनने के बाद और भी कई नए काम कराए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications