विश्व हिंदी दिवस की सीएम अरविंद केजरीवाल ने दी बधाई
विश्व हिंदी दिवस के मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी हिंदी भाषा पूरे भारत को एकता के सूत्र में बाँधती है। हिंदी भाषा हम सब भारतवासियों की एकजुटता की भावना का स्वरूप है। अपनी मातृभाषा की अभिवृद्धि करना हम सबका कर्तव्य है। विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
बता दें कि दुनियाभर में 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए हिंदी दिवस को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 10 जनवरी 1975 में हुई थी। नागपुर में पहला हिंदी दिवस मनाया गया था। इसकी औपचारिक रूप से घोषणा 2006 में हुई थी। वैश्विक स्तर पर हिंदी भाषा को आगे बढ़ाने के लिए और दुनियाभर में रह रहे भारतीयों को एक सूत्र में बांधने के लिए विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है।

हिंदी को दुनिया की ताकतवर भाषाओं में गिना जाता है। हिंदी देश की राष्ट्रभाषा नहीं है बल्कि यह राजभाषा है। यानि किसी राज्य के कामकाज के लिए इसे इस्तेमाल किया जा सकता है। हिंदी को राजभाषा का दर्ज 14 सितंबर 1949 में दिया गया था। विश्व हिंदी दिवस और हिंदी दिवस के बीच के अंतर की बात करें तो भारत हिंदी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है जबकि दुनियाभर में विश्व हिदी दिवस 10 जनवरी को मनाया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications