'क्या ये भी मुफ्त की रेवड़ी', वाशिंगटन DC में फ्री बस को लेकर सीएम केजरीवाल ने BJP पर कसा तंज
वाशिंगटन में बस सेवा फ्री करने की प्लानिंग हो रही है। इसको लेकर अब दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी और बीजेपी पर निशाना साधा है।

फ्री कल्चर को लेकर पिछले कई महीनों से बीजेपी और आम आदमी पार्टी में जुबानी जंग जारी है। हाल ही में अमेरिकी प्रशासन ने वाशिंगटन डीसी में सार्वजनिक परिवहन फ्री करने की घोषणा की थी, जिसकी चर्चा दुनियाभर में हो रही। उसी को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी और मोदी सरकार पर हमला बोला है। साथ ही उन्होंने पूछा कि क्या अब इसे भी मुफ्त की रेवड़ी कहा जाएगा।
सीएम केजरीवाल ने एक आर्टिकल शेयर किया। जिसमें बताया गया कि वाशिंगटन डीसी में सार्वजनिक परिवहन सेवा हमेशा के लिए मुफ्त होने जा रही। इसके साथ सीएम ने लिखा कि वाशिंगटन डीसी सार्वजनिक परिवहन मुक्त करना जा रहा। क्या इसे भी "मुफ्त की रेवड़ी" कहकर मजाक उड़ाया जाएगा? नहीं। अपने नागरिकों पर व्यापक अतिरिक्त टैक्स का बोझ डाले बिना सार्वजनिक सेवाएं मुफ्त प्रदान करना ईमानदार और संवेदनशील सरकार को दर्शाता है। ऐसी सरकार पैसे बचाती है और अपने लोगों को सुविधाएं प्रदान करती है।
क्या हो रहा वाशिंगटन में?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोना महामारी ने वाशिंगटन और अन्य शहरों के श्रमिकों को बुरी तरह प्रभावित किया है। वहां की सरकार का मानना है कि सार्वजनिक परिवहन श्रमिकों और अन्य निचले तबके के लोगों के लिए लाइफलाइन है। ऐसे में उसका मामूली किराया भी उन पर बोझ की तरह रहेगा। ऐसे में अगली गर्मियों से मुफ्त बस सेवा की प्लानिंग की जा रही।
पीएम भी साध चुके हैं निशाना?
इस साल जुलाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने गए थे। वहां लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने केजरीवाल के फ्री कल्चर पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने जनता को आगाह करते हुए कहा था कि ये मुफ्त रेवड़ी कल्चर देश के विकास के लिए बहुत ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। इसके बाद से दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर निशाना साधती रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications