दिल्ली प्रदूषण: स्कूलों को किया गया बंद, पूर्ण लॉकडाउन पर विचार कर रही सरकार

नई दिल्ली, 13 नवंबर: दिवाली के बाद से दिल्ली में प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा बढ़ गया है। इसको देखते हुए दिल्ली सरकार ने शनिवार को बड़ा फैसला लिया। जिसके तहत सभी स्कूल अगले एक हफ्ते तक बंद रहेंगे। हालांकि ऑनलाइन क्लास सामान्य रूप से चलती रहेगी। इसके अलावा सरकार पूर्ण लॉकडाउन पर भी विचार कर रही है। मामले में सीएम केजरीवाल ने कहा कि प्रदूषण बहुत ज्यादा है, वो नहीं चाहते कि बच्चे घर से बाहर आकर प्रदूषित हवा में सांस लें।

lockdown

सीएम केजरीवाल के मुताबिक दिल्ली में निर्माण कार्य 14 नवंबर से 17 नवंबर तक पूरी तरह से बंद रहेंगे, ताकि प्रदूषण के स्तर को कम किया जा सके। इसके अलावा सभी सरकारी दफ्तरों को एक हफ्ते के लिए वर्फ फ्राम होम की अनुमति दे दी गई है। प्राइवेट ऑफिसों को भी इस संबंध में एडवाइजरी जारी की गई, जिसके तहत ज्यादा से ज्यादा वर्क फ्राम होम पर फोकस करने को कहा गया है।

सीएम के मुताबिक अगर प्रदूषण की स्थिति बदतर होती है, तो दिल्ली में पूर्ण लॉकडाउन पर सुप्रीम कोर्ट में एक सुझाव था। हम एक प्रस्ताव का मसौदा तैयार कर रहे हैं, जिस पर एजेंसियों और केंद्र के साथ चर्चा की जाएगी। अगर हालात नहीं सुधरे तो निर्माण के अलावा वाहनों की आवाजाही को भी रोका जाना चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
वहीं शनिवार को सुप्रीम कोर्ट में प्रदूषण के मामले पर सुनवाई हुई। जिस पर खंडपीठ ने इसे इमरजेंसी स्थिति करार दिया। साथ ही केंद्र और दिल्ली सरकार को वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए आपातकालीन कदम उठाने के आदेश दिए। सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने कहा कि आप लोगों को मानना है कि प्रदूषण के लिए सिर्फ किसान जिम्मेदार हैं, लेकिन आपने पटाखों और वाहनों के प्रदूषण पर ध्यान नहीं दिया।

ये है एक्यूआई
दिल्ली की हवा शनिवार को ज्यादा जहरीली हो गई, जहां हवा का औसत एक्यूआई 499 दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी में है। इसके अलावा ज्यादातर इलाकों में धुंध छाई रही। मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+