कभी अपमानित तो कभी बेइज्जत करते थे...अरविंद केजरीवाल ने पार्षदों के सामने सुनाई तिहाड़ जेल की आपबीती
दिल्ली शराब नीति घोटाले केस में अरविंद केजरीवाल 50 दिन तक तिहाड़ जेल में रहे। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव में चुनाव प्रचार करने के लिए केजरीवाल को 1 जून तक अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया। जेल से बाहर आने के बाद से ही केजरीवाल अपनी आम आदमी पार्टी के लिए ताबड़तोड रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं।
अरविंद केजरीवाल ने जेल से वापस आने के बाद आज अपने सभी निगम पार्षदों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने ये भी बताया कि उनके साथ तिहाड़ जेल में कैसा व्यवहार किया गया।

सीएम केजरीवाल ने आम आदमी के पार्षदों के साथ लोकसभा चुनाव प्रचार की रणनीति पर चर्चा की। इसके साथ ही आप के सभी पार्षदों से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने के पूरी ताकत झोंकने को कहा।
इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने जेल की आपबीती सुनाते हुए बताया कि उन्होंने मुझे जेल में तोड़ने के अथक प्रयास किए। उन्होंने कहा वो कभी अपमानित करते थे, कभी बेईज्जत करते थे।
इसके साथ ही उन्होंने बताया तिहाड़ जेल में उन्हें 15 दिनों तकृ इंसुलिन नहीं दी गई। उन्होंने कहा मैं, बार-बार इंसूलिन मांग रहा था मेरा शुगर लेवल खतरनाक तरीके से बढ़ता जा रहा था, मुझे मेरी पत्नी से मिलने से मना कर दिया गया।
सीएम केजरवाल ने बताया जिस जेल में बंद था उस पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे जिसको 13 अधिकारी मॉनिटर कर रहे थे। सीसीटीवी की फीड पीएमओ कार्यालय को भेजा जाता था।
इसके साथ ही सीएम केजरीवाल ने आरोप लगाया कि पीमए मोदी आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहते थे लेकिन मोदी जी भगवान नहीं हैं। भगवान हमारे साथ हैं।
सीएम ने कहा इनको हमारे काम का डर लग रहा है। टीवी चैनल वाले जहां सड़क पर जाते थे, जिससे पूछते थे, सब कहते थे कि केजरीवाल ने अच्छा काम किया है, जेल में नहीं डालना चाहिए था मैं जेल में टीवी पर ये सब देख रहा था।












Click it and Unblock the Notifications