दिल्ली में सीएम केजरीवाल ने की उच्चस्तरीय बैठक, कहा- हम हर रोज एक लाख केस संभाल सकते हैं

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में ओमिक्रॉन संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार को दिल्ली में सात नए ओमिक्रॉन संक्रमित सामने आए हैं, जिसके बाद कुल मरीजों की संख्या 64 पहुंच गई है। हालांकि इसमें से 23 लोग पूर्ण रूप से स्वस्थ हो चुके हैं। 64 मामलों के सामने आने के बाद दिल्ली सरकार ने ओमिक्रॉन को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई, जिसकी अध्यक्षता सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया।

cm arvind kejriwal high-level meeting as delhi reports 64 Omicron cases

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस बैठक में होम आइसोलेशन के सिस्टम को और दुरुस्त करने की भी चर्चा हो रही है। हमने रोजाना 3 लाख टेस्ट करने की क्षमता बनाई है। हमारी तैयारियों से अगर ऐसी स्थिति आती है तो हम रोजाना 1 लाख मामलों को संभाल सकते हैं। हम अपने होम आइसोलेशन प्रबंधन प्रोटोकॉल को मजबूत कर रहे हैं।

Recommended Video

    Omicron Delhi Update: Avrind Kejriwal ने की हाई लेवल मीटिंग, फिर कही ये बात | वनइंडिया हिंदी

    इसके अलावा सीएम केजरीवाल ने कहा हम हल्के लक्षणों वाले व्यक्तियों से घर पर रहने की अपील करते हैं, अस्पताल में जल्दबाजी न करें। हमारे होम आइसोलेशन मॉड्यूल के तहत, हमारे स्वास्थ्य कार्यकर्ता मरीजों को उनके आवास पर देखेंगे, टेली-काउंसलिंग करेंगे और उन्हें ऑक्सीमीटर आदि युक्त एक किट भी देंगे।

    बीते बुधवार को राजधानी में तीन और लोग संक्रमित मिले थे, जिसके बाद दिल्ली में ओमिक्रॉन के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 57 हो गई थी। वहीं बुधवार की देर शाम राजधानी में लगातार दूसरे दिन 100 से ज्यादा लोगों के संक्रमित मिलने की जानकारी मिली थी। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 125 लोग संक्रमित मिले हैं। जो कि बीते जून माह के बाद सबसे अधिक मामले हैं। पिछले दो दिन में ही देखें तो दिल्ली में 227 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+