मकर संक्रांति पर्व की सीएम केजरीवाल ने दी बधाई, बोले- आप स्वस्थ्य और समृद्ध रहें
देश में आज 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस त्योहार को देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग अलग नाम से मनाया जाता है। उत्तर भारत में इसे मकर संक्रांति के नाम से मनाया जाता है, जबकि देश के अलग दूसरे हिस्सों में इसे पोंगल, लोहड़ी, माघी, माघ बिहू आदि के नाम से भी मनाया जाता है। इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बधाई दी है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लोगों को मकर संक्रांति पर्व की बधाई दी है। सीएम केजरीवाल ने बधाई देते हुए कहा कि मकर संक्रांति का पावन पर्व आप सभी के लिए मंगलमय हो। प्रभु से प्रार्थना करता हूँ कि ये त्योहार आपके जीवन में खूब सारी खुशहाली लेकर आए, आप हमेशा स्वस्थ और समृद्ध रहें।

इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देशवासियों को बधाई दी है। राष्ट्रपति ने देशवासियों को बधाई देते हुए कहा लोहड़ी, मकर संक्रान्ति, पोंगल, माघ बिहू और उत्तरायण के अवसर पर सभी देशवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। कृषि से जुड़े ये सभी पर्व प्रकृति का सम्मान करने की हमारी परम्पराओं का जीवंत रूप हैं। मेरी कामना है कि ये त्योहार देशवासियों में प्रेम और सद्भाव का संचार करते रहें। मैं देशवासियों के समृद्ध और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करती हूं।
बता दें कि जब सूर्य मकर राशि में जाता है तो तब मकर संक्रांति के पर्व को मनाया जाता है। मकर संक्रांति से अग्नि तत्व की शुरुआत होती है और कर्क संक्रांति से जल तत्व की। मकर संक्रांति के मौके पर सूर्य उत्तरायण होता है, इसीलिए इस मौके पर जाप, दान आदि किया जाता है, जिसका काफी लाभ मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications