शह और मात के खेल की चैंपियन युविका सहगल को सीएम केजरीवाल ने दी जीत की बधाई

दिल्‍ली की युविका सहगल शतरंज पर किताब लिखने वाली भारत की सबसे कम उम्र की लेखिका हैं। युविका ने शिक्षा निदेशालय द्वारा आयोजित दिल्ली राज्य स्कूल शतरंज चैंपियनशिप U19 गर्ल्स मैच में जीत हासिल किया है। युविका 25 दिसंबर को तमिलनाड के वेल्लोर में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते हुए नेशनल खेलेंगी। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बधाई दी है और अगले मैच के लिए शुभकामना संदेश दिया है।

Yuvika, Yuvika Sehgal

सीएम केजरीवाल ने युविका को सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म एक्‍स पर एक पोस्‍ट लिखकर दी है। सीएम ने लिखा युविका को उनकी जीत पर बधाई. आगामी टूर्नामेंट में उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं।

बता दें सीएम अरविंद केजीरवाल ने नितिन स‍हगल जाे कि युविका के पिता हैं उनकी पोस्‍ट भी शेयर की है जिसमें सहगल ने लिखा

गर्व का क्षण दिल्ली की बेटी मेरी बेटी युविका सहगल (सबसे कम उम्र की शतरंज लेखिका) ने शिक्षा निदेशालय द्वारा आयोजित दिल्ली राज्य स्कूल शतरंज चैंपियनशिप U19 गर्ल्स जीती और 25 दिसंबर 23 को वेल्लोर (TN) में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते हुए नेशनल खेलेगी, आपका आशीर्वाद चाहती हूं

बता दें युविका सहगल शतरंज पर किताब लिखने वाली भारत की सबसे कम उम्र की लेखिका हैं। 'मूव एन मेट' नामक पुस्तक शुरुआती और उन पाठकों दोनों के लिए है जो पहले से ही खेल से परिचित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+