'मुझे मनीष की आती है याद...' अपने जन्मदिन पर अरविंद केजरीवाल ने कुछ यूं किया याद

Arvind Kejriwal Birthday: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज (16 अगस्त) अपना 55वां जन्मदिन मना रहा हैं। इस मौके पर उन्होंने अपने जिगरी दोस्त और सरकार में उनके सहयोगी रहे मनीष सिसोदिया को याद किया। इस दौरान शुभकामनाएं देने वाले सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए केजरीवाल ने कहा, 'मुझे मनीष की याद आती है।'

इस दौरान सीएम केजरीवाल ने दावा करते हुए कहा कि मनीष सिसोदिया झूठे मामले में जेल में हैं। आपको बता दें कि आज सुबह से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को लोग सोशल मीडिया के माध्यम से जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। जन्मदिन की बधाई देने वालों को सीएम केजरीवाल ने धन्यवाद दिया।

arvind kejriwal manish sisodia

सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, 'आज मेरा जन्मदिन है। कई लोग अपनी शुभकामनाएं भेज रहे हैं। आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद! लेकिन मुझे मनीष की याद आती है, वह झूठे मामले में जेल में है।' इस दौरान केजरीवाल ने प्रतिज्ञा दिलाते हुए कहा,

आइए आज हम सब प्रतिज्ञा करें कि हम भारत में जन्म लेने वाले प्रत्येक बच्चे को सर्वोत्तम गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार हर संभव प्रयास करेंगे। वही मजबूत भारत की नींव रखेगा। इससे भारत को नंबर 1 बनाने के हमारे सपने को साकार करने में मदद मिलेगी। इससे मनीष भी खुश होंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी ने भी दी बधाई
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के एलजी समेत कई नेताओं ने जन्मदिन की बधाई दी। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके केजरीवाल को बधाई दी। उन्होंने कहा, 'दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई, उनके दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।'

जेल में बंद हैं मनीष सिसौदिया?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनीष सिसौदिया को दिल्ली में कथित आबकारी घोटाले के सिलसिले में फरवरी में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। तब से वह जेल में हैं क्योंकि उनकी जमानत याचिकाएं बार-बार खारिज हो रही हैं। वहीं, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें मार्च में शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। सुप्रीम कोर्ट में उनकी जमानत याचिका पर अगली सुनवाई 4 सितंबर को होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+