युवाओं का हुनर निखारने में जुटी दिल्ली सरकार, मुख्यमंत्री ने खोला 8वां स्किल सेंटर

नई दिल्ली। केजरीवाल सरकार लगातार शिक्षा के क्षेत्र में एक से बढ़कर एक काम कर रही है। शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली का अलग से शिक्षा बोर्ड बनाने का फैसला किया था। इस बीच केजरीवाल ने युवाओं को रोजगार देने के मिशन से दिल्ली सरकार ने स्किल सेंटर खोलने का ऐलान किया है।

Arvind kejriwal

दिल्ली में आठवां स्किल सेंटर खुला

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली सरकार छात्रों के अंदर मौजूद हुनर के आधार पर उनको रोजगार देने की कोशिश में हैं। दरअसल, ऐसा देखा गया है कि कोरोना काल में ग्रेजुएट छात्रों की अपेक्षा ऐसे युवाओं को आसानी से नौकरी मिली है, जिन्होंने किसी न किसी तरह का कौशल प्रशिक्षण लिया था। इसके मद्देनजर केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में आठवां स्किल सेंटर खोलने का फैसला किया है।

देश में हर साल 50 लाख बच्चे करते हैं स्किल का कोर्स

केजरीवाल सरकार युवाओं को स्किल ट्रेनिंग देकर उनके अंदर मौजूद प्रतिभा को निखारना चाहती है, जिसके दम पर उन्हें रोजगार प्राप्त करने में आसानी हो। ऐसा भी देखा गया है कि अलग-अलग कारणों से भारी संख्या में छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त करने में पीछे रह जाते हैं। स्किल सेंटर में प्रशिक्षण के बाद ऐसे छात्र अपने स्किल के माध्यम से कुछ नया कर सकते हैं। आंकड़ों की मानें तो हर साल देश में 50 लाख बच्चे स्किल का कोर्स करते हैं। इनमें से 50 प्रतिशत को नौकरियां भी मिल जाती हैं।

2015 में खुला था सबसे पहला स्किल सेंटर

ऐसे ही छात्रों को सहयोग देने के लिए केजरीवाल सरकार ने आठवां वर्ल्ड क्लास स्किल सेंटर प्रारंभ किया है। ये सेंटर आईटीआई कैंपस, जेल रोड, हरि नगर में खोले गए हैं। आपको बता दें कि, दिल्ली में सबसे पहला सेंटर सिंगापुर गवर्नमेंट के सहयोग से साल 2015 शुरू किया गया था। इस सेंटर की सफलता का पता इस बात से चलता है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेजों से सामान्य स्नातक और प्रोफेशनल कोर्स करने वाले छात्रों को इस सेंटर के छात्र पछाड़कर नौकरी हासिल कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: मोहन डेलकर सुसाइड केस: आम आदमी पार्टी ने की न्यायिक जांच की मांग, कोर्ट की निगरानी में हो पूरी प्रक्रिया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+