मोहन डेलकर सुसाइड केस: आम आदमी पार्टी ने की न्यायिक जांच की मांग, कोर्ट की निगरानी में हो पूरी प्रक्रिया
नई दिल्ली। केंद्र शासित प्रदेश दादर नागर हवेली के सांसद मोहन डेलकर की मौत को लेकर आम आदमी पार्टी ने इस पूरे मामले की न्यायिक जांच की मांग उठा दी है। पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा है कि मोहन डेलकर आत्महत्या मामले की न्यायिक जांच कराई जाए और ये प्रक्रिया कोर्ट की निगरानी में हो। आपको बता दें कि संजय सिंह शुक्रवार को दादर नागर हवेली पहुंचे, जहां उन्होंने मोहन डेलकर के परिजनों से मुलाकात की। इससे पहले संजय सिंह ने सूरत एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि गुजरात में जनता के सामने कोई विकल्प नहीं है, इसलिए जनता भाजपा को जीता देती है।

प्रशासन और एजेंसियों के उत्पीड़न के चलते दी अपनी जान
दादर नागर हवेली पहुंचने के बाद संजय सिंह ने मोहन डेलकर की आत्महत्या के पीछे किसी साजिश के होने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रशासन और एजेंसियों की प्रताड़ना के चलते मोहन डेलकर ने आत्महत्या की है। इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। सिंह ने कहा कि इस मामले की जांच हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में होनी चाहिए, ताकि दोषियों को सजा मिल सके।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications