Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Chhath Puja 2023: दिल्‍ली में 19 नवंबर को छठ पूजा पर होगा 'ड्राई डे', इस दिन नहीं बिकेगी शराब

Delhi "Dry Day" on Chhath Puja 2023: छठ महापर्व की शुरूआत शुक्रवार को नहाय खाय के साथ हो चुकी है। यूपी-बिहार के अलावा दिल्‍ली में भी छठ पूजा को लेकर तमाम जोरो पर तैयारियां की गई हैं। वहीं दिल्‍ली सरकार ने छठ पूजा के पावन पर्व को लेकर बड़ा ऐलान किया है। दिल्‍ली में 19 नवंबर को ड्राई डे रहेगा यानी इस दिन राजधानी में शराब नहीं मिलेगी। दिल्‍ली सरकार के उप्‍पाद शुल्‍क आयुक्‍त ने 19 नवंबर को ड्राई डे का होने का आदेश शुक्रवार को जारी किया है।

dry day

संतान की लंबी आयु और उसकी उन्‍नति के लिए रखा जाने वाला छट महापर्व शुक्रवार से नहाय-खाय से शुरू हो चुका है। चार दिवसीय इस महापर्व में सूर्य को अर्घ्‍य देकर उपासना की जाती है। शनिवार को खरना होगा और रविवार को अस्‍ताचलगामी हो जिसमें महिलाएं नदी में खड़ी होकर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्‍य अर्पित करेगी और सोमवार को सुर्योदय के साथ उदीयमान सूर्य को अर्घ्‍य देकर ये महापर्व संपन्‍न होगा।

दिल्‍ली सरकार ने छठ पर्व पर लोगों को कोई भी परेशानी का सामना ना करना पड़े इसके लिए 19 नवंबर को दिल्‍ली में शराब पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस दिन दुकानों पर शराब की दुकानें बंद रहेंगी। अगर इस दिन कोई शराब बेचते या खरीदते पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ सख्‍त कानूनी कार्रवाई होगी।

दिल्ली में छठ पूजा से पहले केजरीवाल सरकार ने सरयू नदी पर बने छठ घाटों की सफाई करवाई है। इसके अलावा इस बार यमुना नदी के पानी से जहरीला सफेद झाग भी श्रद्धालुओं को इस बार नजर नहीं आएंगे क्‍योंकि दिल्‍ली सरकार ने उसे साफ करवाना शुरू कर दिया है।

गौरतलब है कि चार दिनसीय छठ महापर्व शुक्रवार को शुरू हुआ और सोमवार को सुबह संपन्‍न होगा। शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ छठ पर्व शुरू हुआ दूसरे दिन शनिवार को खरना और रविवार को अस्ताचलगामी होगा जिसमें डूबते हुए सूर्य को महिलाएं अर्घ्‍य देंगी। इसके बाद सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा जिसके बाद छठ पर्व संपन्‍न हो जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+