दिल्ली में LG बनाम केजरीवाल: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर रिव्‍यू पिटीशन की तैयारी में केंद्र

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली की आम आदमी पार्टी सरकार और एलजी अनिल बैजल के बीच अधिकारों की जंग पर पिछले हफ्ते आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर केंद्र सरकार रिव्‍यू पिटीशन डालने की तैयारी कर रही है। इकनॉमिक टाइम्‍स की रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार इस समय विशेषज्ञों से राय ले रही है। केंद्र सरकार का मानना है कि सुप्रीम कोर्ट का मौजूदा फैसला संघीय ढांचे को कमजोर करने वाला है। केंद्र सरकार रिव्‍यू पिटीशन दायर कर सुप्रीम कोर्ट को यह बताएगा कि ऐसा कोई फैसला नहीं है, जिसमें एलजी की वजह से देरी हुई हो।

 Centre may file review plea over Supreme Court’s Delhi ruling

सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की पीठ ने सर्वसम्मति से दिए गए फैसले में कहा कि एलजी के पास अकेले निर्णय लेने की कोई ताकत नहीं है बल्कि लेने की शक्ति कैबिनेट के पास है। अदालत ने कहा कि कैबिनेट के सभी फैसलों से एलजी को निश्चितरूप से अवगत कराया जाना चाहिए, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि इसमें एलजी की सहमति जरूरी है। हां, अगर किसी बात पर उन्‍हें आपत्ति है तो वह राष्‍ट्रपति के पास उसे भेज सकते हैं और राष्‍ट्रपति का निर्णय अंतिम होगा।

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर आम आदमी पार्टी की सरकार ने खुशी का इजहार करते हुए इसे अपनी जीत बताया था। दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, अब दिल्ली सरकार की तरफ से उनके सामने रखे गए हर मामले को खारिज नहीं कर पाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+