ऑस्ट्रेलिया के किन 3 दिग्गजों की हुई वापसी? बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के लिए टेस्ट टीम घोषित
AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। 13 सदस्यों वाली टीम इस टीम में तीन दिग्गजों की वापसी हुई है। सीरीज में दो मुकाबले खेले जाएंगे। बांग्लादेश की टीम को ऑस्ट्रेलिया में खेलने के लिए जाना है।
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज पैट कमिंस की टीम में वापसी हो गई है। उनके अलावा तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और स्पिनर नाथन लायन को भी टीम में शामिल कर लिया गया है। ये दो टेस्ट मुकाबले वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप साइकल के तहत खेले जाएंगे।

जोश हेजलवुड हेमस्ट्रिंग में चोट की वजह से बाहर हो गए थे, दूसरी तरफ नाथन लायन को भी हेमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। वह सर्जरी कराने के बाद मैदान पर वापस आए हैं। कमिंस को एशेज सीरीज के दो मैचों से बाहर कर दिया गया था। चोट ना बढे इसे देखते हुए उनको बाहर रखा गया।
वर्ल्ड कप से बाहर थे दोनों
कमिंस और हेजलवुड दोनों दोनों टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए थे। हालांकि आईपीएल में इन दोनों प्लेयर्स ने वापसी कर ली थी। अब रेड बॉल गेम में दोनों अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। बांग्लादेश के लिए ऑस्ट्रेलिया में जाकर टेस्ट सीरीज खेलना आसान काम नहीं होने वाला है।
माइकल नेसर और ब्रेंडन डॉगेट को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। कमिंस और हेजलवुड की वापसी की वजह से इन दोनों का बाहर जाना तय ही था। फ़िलहाल ये ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ अभ्यास कर रहे हैं और अगर जरूरत पड़ती है, तो टीम में शामिल किए जा सकते हैं।
तालिका में टॉप पर ऑस्ट्रेलिया
दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 13 अगस्त से डार्विन में खेले जाएंगे। दूसरा टेस्ट 22 अगस्त से मैके में खेले जाएंगे। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में ऑस्ट्रेलिया की टीम टॉप पर मौजूद है। ऑस्ट्रेलिया ने 7 मैचों में जीत दर्ज की है और एक मैच में हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया का अंक प्रतिशत 87.5 है।
ऑस्ट्रेलिया की टीम
पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, जेक वेदराल्ड और ब्यू वेबस्टर।


Click it and Unblock the Notifications
