'रात 9 बजे होटल में अकेले आना', 'तारक मेहता' की एक्ट्रेस को फिल्ममेकर ने दिया गंदा ऑफर, बोली दोस्तों संग आउंगी
Simple Kaul: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में अपनी चुलबुली एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली पॉपुलर एक्ट्रेस सिंपल कौल ने हाल ही में इंडस्ट्री के बारे में एक ऐसा सच लोगों के सामने रखा है, जिसने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। सिंपल कौल ने अपने स्ट्रगल के दिनों का एक ऐसा किस्सा सुनाया है, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया है।
सिंपल कौल ने खोली इंडस्ट्री की पोल
सिंपल कौल ने एक इंटरव्यू में बताया है कि मुंबई आने के बाद एक फेमस फिल्म मेकर ने उन्हें रात में होटल के कमरे में मिलने के लिए बुलाया था लेकिन उन्होंने अपनी शर्तों से कभी समझौता नहीं किया।

कास्टिंग काउच का दर्द झेल चुकी हैं सिंपल कौल
सिंपल कौल ने साफ कहा कि वह उस इंडस्ट्र की में कास्टिंग काउच का दर्द झेल चुकी हैं। उन्होंने कहा- करियर के शुरुआती दिनों में एक मशहूर फिल्म मेकर ने मुझे फोन कर कहा था कि वह होटल में रुके हुए हैं और रात करीब 9 बजे, मैं उनसे मिलने के लिए पहुंच जाऊं।
'फिल्म मेकर ने मुझे होटल के रूम में अकेले बुलाया था'
सिंपल कौल ने कहा- मैंने उस फिल्म मेकर से कहा कि मैं अपने दोस्तों के साथ आऊंगी, तो उन्होंने मुझे जवाब दिया कि दोस्त नीचे लॉबी में बैठ जाएंगे और मैं अकेले कमरे में आ जाऊं। ऐसा सुनते ही मैं घबरा गई। मुझे कुछ अच्छा नहीं लगा। मैंने उनसे कहा- मैं रूम में नहीं आऊंगी। अगर मिलना है तो होटल की लॉबी में मिल लीजिए। मेरे अपने नियम थे और मैंने कभी उन्हें नहीं तोड़ा है।
'रोल पाने के लिए हर कीमत चुकाने की जरूरत नहीं'
-सिंपल कौल ने कहा- मैंने कभी नहीं सोचा था कि रोल पाने के लिए किसी की हर बात माननी पड़ेगी। मैंने फिल्म मेकर को साफ कह दिया था कि अगर मैं ऊपर आऊंगी तो अपने दोस्तों के साथ आऊंगी। सिंपल ने आगे कहा- मुझे किसी भी कीमत पर काम नहीं चाहिए था। मैं हमेशा साफ-साफ बात करना पसंद करती हूं। मैं इतनी सीधी और आत्मविश्वासी हूं कि कोई गलत बात कहने से पहले ही सामने वाला सोचने लगता है।
-सिंपल कौल ने बताया कि उन्हें सीधे तौर पर कभी कास्टिंग काउच का सामना नहीं करना पड़ा क्योंकि उन्होंने शुरू से ही अपनी सीमाएं तय कर रखी थीं। सिंपल ने स्ट्रगल कर रहे कलाकारों को सलाह देते हुए कहा- जिस पल आपको लगे कि कुछ गलत हो रहा है या आप असहज महसूस कर रहे हैं, उसी वक्त वहां से निकल जाएं। किसी भी काम के लिए खुद को मजबूर करना सही नहीं।
टैलेंट, मेहनत और ईमानदारी से जीते लोगों का दिल
सिंपल कौल ने कहा- इंडस्ट्री में आगे बढ़ने का सबसे अच्छा रास्ता टैलेंट, मेहनत और ईमानदारी है। खुद पर भरोसा रखिए, ऑडिशन दीजिए। लोगों से अच्छे तरीके से मिलिए और अपनी कला पर काम कीजिए। सफल होने के लिए अपने उसूलों से समझौता करने की जरूरत नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications
