'52 साल के ठरकी ने मुझे इतना Kiss किया, मेरे बाप ने इतनी चुम्मी नहीं ली', 30 साल की मॉडल का सनसनीखेज खुलासा
Shreya Kalra: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इन दिनों रिएलिटी शो 'लॉकअप 2' (Lock Upp 2) ने हंगामा मचा रखा है। ये शो पहले दिन से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो में हर दिन किसी ना किसी चीज को लेकर कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त बहस हो जाती है। फिलहाल 52 साल के एक्टर राम कपूर को लेकर एक सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। दरअसल शो में कंटेस्टेंट के रूप में नजर आ रहे राम कपूर पर एक दूसरी कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने तीखी टिप्पणी कर दी है।
रिएलिटी शो में 'किसिंग कंट्रोवर्सी' ने काटा बवाल
कंटेस्टेंट श्रेया कालरा का कहना है कि शो में राम कपूर उन्हें जबरन, बार-बार किस करते हैं, जो कि उन्हें अच्छा नहीं लगता है। राम कपूर के लगातार किस करने की घटना को लेकर अब श्रेया कालरा का गुस्सा फूट पड़ा है। टास्क जिताने के बाद गालों और माथे पर किस किए जाने से नाराज श्रेया कालरा ने न सिर्फ राम कपूर को पर्सनल बाउंड्री में रहने की वॉर्निंग दी है बल्कि सोशल मीडिया पर भी इस 'किसिंग कंट्रोवर्सी' ने बवाल काट दिया है।

श्रेया कालरा और राम कपूर के बीच क्यों छिड़ी बहस?
-आपको बता दें कि रिएलिटी शो 'लॉकअप 2' में कंटेस्टेंट्स के बीच का माहौल हर बीतते दिन के साथ और भी पेचीदा होता जा रहा है। खासकर श्रेया कालरा और टीवी एक्टर राम कपूर के बीच की बॉन्डिंग और ट्यूनिंग पल-पल बदलती दिख रही है। कभी दोनों साथ खेलते दिखाई दिए थे, वहीं अब श्रेया एक्टर के खिलाफ बात करती नजर आती हैं।
-जानकारी के अनुसार शो में पिछले हफ्ते राम कपूर और श्रेया कालरा ने साथ मिलकर एक टास्क खेला था। इस टास्क में श्रेया कंट्रोलर थीं और राम कपूर डिपेंडेंट थे। राम कपूर को बेघर होने से बचाने के लिए श्रेया ने पूरी ताकत लगा दी थी। उन्होंने टास्क जीतकर राम कपूर को शो में पूरी तरह से सेफ कर दिया था।
-वहीं टास्क में मिली इस धमाकेदार जीत के बाद राम कपूर खुशी के मारे इतने एक्साइटेड हो गए थे कि उन्होंने श्रेया कालरा के गालों और माथे पर किस कर लिया था। उस वक्त तो श्रेया शांत रहीं लेकिन राम कपूर की इस हरकत ने अब शो के अंदर और बाहर एक हंगामा मचा दिया है।
'52 साल के ठरकी बूढ़े ने मुझे बार-बार किस किया'
-वहीं अब शो के हालिया एपिसोड में राम कपूर के किस कांड को लेकर श्रेया कालरा का गुस्सा फूट पड़ा है। श्रेया कालरा ने कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की है। श्रेया ने बताया कि जब शिवांगी टास्क कर रही थीं, तब भी राम कपूर उनके काफी क्लोज आ गए थे। ऐसे में हर्षद को बीच में आकर उन्हें दूर करना पड़ा था। श्रेया ने गुस्से में राम कपूर को ठरकी बूढ़ा भी कहा है।
-श्रेया कालरा ने राम कपूर के इस तरह के बर्ताव पर सीधे सवाल उठाया और कहा कि उन्हें अपनी पर्सनल बाउंड्री समझनी चाहिए। श्रेया ने भड़कते हुए कहा कि राम कपूर के लिए तीन-तीन टास्क जीते लेकिन उन्होंने मेरा जरा सा भी साथ नहीं दिया इसलिए ऐसे सीनियर का सम्मान करने का कोई मतलब ही नहीं बनता है।
-शो की होस्ट का जिक्र करते हुए श्रेया कालरा ने कहा कि अगर वीकेंड पर फराह खान उनसे इस बारे में बात करेंगी, तो वो बिना झिझक सबके सामने सारा सच बता देंगी। श्रेया ने साफ कर दिया कि सीनियर होने के नाम पर कोई कुछ भी करे, ये अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
राम कपूर की पत्नी एक्ट्रेस गौतमी कपूर ने कही ये बड़ी बात
-अब राम कपूर की पत्नी एक्ट्रेस गौतमी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करके पति का बचाव किया है। गौतमी ने कहा है- मेरे पति राम कपूर बहुत नेक दिल इंसान हैं। मैंने असल में 'लॉकअप 2' शो के बारे में कुछ न बोलने का फैसला किया था लेकिन मुझे लगता है कि पिछले 2-3 दिनों की घटनाओं ने मुझे चुप रहने से रोक दिया है।
-गौतमी कपूर ने कहा- मैं आज अपने पति की तरफ से बात करने आई हूं। बहुत से लोग उन्हें लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं और कमेंट्स कर रहे हैं कि वह घटिया हैं, ठरकी हैं या एक बूढ़े आदमी हैं जिनका कोई स्वार्थ है। तो मैं आप लोगों को बता दूं कि राम ऐसे ही हैं। मैं उनके इस स्वभाव का बचाव नहीं कर रही हूं। वह बिना किसी स्ट्रैटेजी या प्लान के उस रिएलिटी शो में गए थे। ऐसे में मुझे लगता है कि वही चीज लोगों को दिखाई दे रही है।
'हम सिर्फ एडिट किया हुआ वर्जन ही देखते हैं'
-गौतमी कपूर ने आगे कहा- अगर राम कपूर गलत हरकतें कर रहे होते, तो मुझे यकीन है कि शो के शुरुआती दिनों में ही बाकी कंटेस्टेंट्स ने उन्हें टोका होता। उन्हें रुके हुए लगभग 4-5 हफ्ते हो चुके हैं, तो अचानक अब इतना हंगामा क्यों हो रहा है और लोग इस बारे में क्यों बात कर रहे हैं?
-गौतमी कपूर ने आखिर में कहा है- हम सिर्फ एडिट किया हुआ वर्जन ही देखते हैं। इसलिए ऐसे कड़े और जहरीले कमेंट्स करने से पहले, प्लीज ये समझें कि ये सब बातें हमारे परिवार तक भी पहुंचती हैं। इस बात का थोड़ा ध्यान रखें।
-आपको बता दें कि इस रिएलिटी शो के प्रीमियर वाले दिन राम कपूर ने स्टेज पर एकता कपूर को किस किया था जो देखने में काफी अजीब लगा था। हालांकि अभी राम कपूर को इन सभी बातों के बारे में नहीं पता चला है लेकिन अब देखना ये होगा कि वो इस पूरे मामले पर क्या रिएक्शन देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
