'उत्पात मचाएंगे, सरकार का हाथ मरोड़ेंगे, नहीं होगा', CJP Protest पर भड़कीं कंगना रनौत, BJP सांसद ने क्या कहा?
Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस और BJP सांसद कंगना रनौत इस समय खबरों में छाई हुई हैं। दरअसल कंगना रनौत ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को उत्पाती हरकत बताया है। आपको बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को जहां बॉलीवुड के कई सितारे सपोर्ट कर रहे हैं, वहीं कंगना रनौत ने इसे गलत बताया है। उन्होंने साफ-साफ शब्दों में इस तरह की घटना को सरकार का हाथ मरोड़ने वाला बताया है।
कंगना रनौत ने सीजेपी प्रदर्शन के तरीके पर उठाए सवाल
मानसून सत्र के दौरान मीडिया से बात करते हुए बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कहा- किसी को हटाने या सरकार से कोई फैसला लेने के लिए आंदोलन के जरिए दबाव बनाना सही नहीं है। किसी भी मुद्दे पर चर्चा करने की सही जगह संसद है। सिर्फ इतना ही नहीं कंगना रनौत ने प्रदर्शन के तरीके पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर जिस तरह का माहौल बनाया जा रहा है, वह बिल्कुल ठीक नहीं है।

'हुड़दंग करेंगे और उत्पात मचाएंगे, वो नहीं चलेगा'
कंगना रनौत ने आगे कहा- ये जो हमारा संसद का सत्र होता है, ये इसीलिए होता है कि ताकि सब मुद्दों पर सही से चर्चा हो सके। सरकार की जवाबदेही सब चीज के लिए होती है। हम लोग चाहते हैं कि सत्र चले और अपने प्रश्न वहां रखें लेकिन अगर हुड़दंग करेंगे और वहां पर उत्पात मचाएंगे तो कैसे चलेगा।
'सबको बीजेपी और सनातन संस्कृति की शरण में आना होगा'
कंगना रनौत ने कहा- जिस तरह से ये प्रोटेस्ट भी चल रहा है, वो ठीक नहीं है क्योंकि जनता ने जिस सरकार को चुना है वो कैसे देश चलाएगी, ये उनका अधिकार है। अगर आपको इतना ही है तो आप भी खड़े हो जाइए। आप सरकार की बाहें नहीं पकड़ सकते कि किसको रखिए किसको मत, ये बांह मरोड़ना अच्छी बात नहीं है। एक्ट्रेस ने कहा- ये सब लोग धीरे-धीरे भारतीय जनता पार्टी और सनातन संस्कृति की शरण में ही आएंगे क्योंकि ये हमारी अपनी संस्कृति है। जो बाकी है वो दुनिया से उधार ली गई है।
लोगों ने कंगना रनौत को दिया जवाब
आपको बता दें कि कंगना रनौत की इन बातों पर लोगों ने जमकर अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने कंगना के बयान पर कमेंट करते हुए लिखा है- चर्चा करो और घर चले जाओ, हर साल ये लोग बस यही करते हैं। आज के समय में इस संसदीय सत्र की अवधारणा ही बेकार है। वहीं एक दूसरे यूजर ने कंगना रनौत को प्रधानमंत्री मोदी का वर्बल बॉडीगार्ड कहा है। एक शख्स ने लिखा है- आपको क्या लगता है कि हर साल पेपर लीक होते रहते हैं और ये सही है।
सोनम वांगचुक के आंदोलन को सेलेब्स ने किया सपोर्ट
जानकारी के अनुसार CJP पिछले कई दिनों से छात्रों की मांगों को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। वहीं सोनम वांगचुक के आंदोलन को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से लगातार सपोर्ट मिल रहा है। एक्टर प्रकाश राज ने सरकार से प्रदर्शन कर रहे छात्रों और लोगों से बातचीत करने की अपील की है। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी ने भी आंदोलन का समर्थन किया है।
जावेद अख्तर ने पीएम नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र
बॉलीवुड के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुला पत्र लिखकर कई मुद्दों पर बातचीत शुरू करने की मांग की है। वहीं नसीरुद्दीन शाह, विशाल ददलानी, दीया मिर्जा, ओनिर और ओमी वैद्य जैसे कई कलाकार भी सोशल मीडिया के जरिए सोनम वांगचुक के शांतिपूर्ण आंदोलन का सपोर्ट कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications
