Weather Rain:UP-बिहार समेत 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले पढ़ लें IMD की चेतावनी

Aaj Ka Mausam 21 July 2026 (Weather Rain): देश के कई हिस्सों में मानसून अब पूरी ताकत के साथ सक्रिय हो चुका है। लगातार हो रही बारिश से कई इलाकों में हालात बिगड़ने लगे हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 21 जुलाई को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। अगले कुछ घंटों में उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर तक 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है।

कई जगह 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। बिजली गिरने, जलभराव और पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है। अगर आप यात्रा करने वाले हैं या घर से बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं, तो यह अपडेट आपके लिए बेहद जरूरी है।

Aaj Ka Mausam 21 July 2026

IMD के ताजा बुलेटिन के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग का कहना है कि

"अगले कुछ दिनों तक उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व भारत में मानसून काफी सक्रिय रहेगा। कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश, तेज हवा, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और समुद्री क्षेत्रों में खराब मौसम को देखते हुए लोगों और मछुआरों को पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।"

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा? (Delhi Weather Today)

दिल्ली एनसीआर में 21 और 22 जुलाई को मौसम राहत देने वाला रहेगा, लेकिन बारिश परेशानी भी बढ़ा सकती है। दिनभर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में तेज बारिश भी हो सकती है।

गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे और कुछ जगहों पर 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को भी लगभग ऐसे ही हालात बने रहेंगे।

यूपी में रेड अलर्ट क्यों? (UP Weather Alert)

उत्तर प्रदेश में 21 से 26 जुलाई तक भारी बारिश का दौर चलेगा। 21 जुलाई को पूर्वी यूपी में अति भारी बारिश को देखते हुए रेड अलर्ट जारी हुआ है। इसके बाद 22 से 24 जुलाई तक पूर्वी यूपी और 23 से 25 जुलाई तक पश्चिमी यूपी में बदरा जमकर बरसेंगे।

  • पश्चिमी यूपी: सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़, बागपत, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, बरेली, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर और संभल में 25 जुलाई तक भारी बारिश होगी।
  • पूर्वी यूपी: लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, रायबरेली, अयोध्या, बाराबंकी, सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, गोंडा, बहराइच, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, फतेहपुर, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर और सोनभद्र में आज भारी बारिश का अलर्ट है।

बिहार में भी नहीं मिलेगी राहत (Bihar Weather Forecast)

बिहार में 21 से 26 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहने के संकेत हैं। IMD के मुताबिक 20 से 22 जुलाई के बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश होगी। 21 जुलाई को कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश भी हो सकती है।

पटना, गया, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, जहानाबाद, नवादा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सारण, गोपालगंज, सिवान, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई, बेगूसराय और खगड़िया में कई जगह तेज बारिश हो सकती है।

उत्तराखंड और हिमाचल में बढ़ा भूस्खलन का खतरा (Uttarakhand & Himachal Rain Alert)

पहाड़ी राज्यों में बारिश सबसे बड़ी चुनौती बन सकती है। उत्तराखंड में 21 से 26 जुलाई तक लगातार बारिश का दौर रहने की संभावना है। 22 से 26 जुलाई के बीच भारी बारिश का अनुमान है, जबकि 21 जुलाई को कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत में अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल प्रदेश में शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन, सिरमौर, किन्नौर और लाहौल-स्पीति समेत ज्यादातर जिलों में तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है। 20 और 21 जुलाई को कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है।

जम्मू-कश्मीर में बारिश ने मचाई तबाही

जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर, जम्मू, अनंतनाग, बारामूला, कुलगाम, पुलवामा, शोपियां, गांदरबल, बडगाम, डोडा, किश्तवाड़, रामबन, राजौरी, पुंछ, उधमपुर, कठुआ, सांबा और रियासी समेत कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 20 और 21 जुलाई को कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम? (Rajasthan Weather)

राजस्थान में 21 से 26 जुलाई तक बारिश का दौर बना रहेगा। पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

IMD की बड़ी चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग ने साफ कहा है कि अगले कुछ दिन मौसम तेजी से बदल सकता है। खासकर पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन और मैदानी इलाकों में जलभराव की आशंका है। IMD ने लोगों से अपील की है कि, बिजली कड़कने के दौरान खुले मैदान में न जाएं, पहाड़ी इलाकों में अनावश्यक यात्रा से बचें, तेज हवा के दौरान पेड़ों और कमजोर ढांचों से दूरी रखें।

IMD ने कहा है कि सभी को सलाह दी जाती है कि मौसम का ताजा अपडेट देखकर ही सफर करें। IMD ने अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में समुद्र का मिजाज बिगड़ने की चेतावनी दी है। तेज हवा और ऊंची लहरों की आशंका को देखते हुए मछुआरों से फिलहाल समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+