दिल्ली के भजनपुरा में अचानक जमींदोज हुई बहुमंजिला इमारत, Video में देखें खौफनाक मंजर
दिल्ली के भजनपुरा में एक बिल्डिंग अचानक गिर गई। जिसका वीडियो सामने आया है।

दिल्ली के भजनपुरा में अचानक एक बिल्डिंग भरभरा कर गिर गई। बुधवार को होली के दिन ये घटना दिल्ली के भजनपुरा के विजय पार्क में हुआ। स्थानीय लोगों ने ये इमारत ढहने का भयावह मंजर अपने कैमरे मेंं रिकार्ड कर लिया। इस वीडिया में लोगों के चीखने चिल्लाने की आवाज आ रही है। दमकल विभाग मौके पर मौजूद है बचाव कार्य चल रहा है।
#WATCH | Delhi: A building collapsed in Vijay Park, Bhajanpura. Fire department present at the spot, rescue operations underway. Details awaited
(Video Source - Shot by locals, confirmed by Police) pic.twitter.com/FV3YDhphoE
— ANI (@ANI) March 8, 2023
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस नियंत्रण कक्ष को अपराह्न 3.05 बजे मकान गिरने की सूचना मिलने के बाद विजय पार्क के गली नंबर 24 में पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने बताया जाफराबाद और भजनपुरा पुलिस स्टेशनों के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) मौके पर पहुंचे। इलाके की घेराबंदी कर दी गई। बीएसईएस और दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं और बचाव अभियान शुरू कर दिया।
पुलिस अधिकारी ने बताया इस हादसे में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। ढही इमारत 25 वर्ग गज के प्लॉट पर बनी थी। असुरक्षित होने के कारण घर को कुछ समय पहले ही छोड़ दिया गया था। इमारत लगभग 20 साल पुरानी थी।
ढहने का एक वीडियो भी स्थानीय निवासियों द्वारा बनाया गया है और यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अधिकारी ने कहा कि मलबा हटाने का काम जारी है और आगे की जांच जारी है।
Delhi | A building collapsed in Vijay Park, Bhajanpura. The fire department is present at the spot, and rescue operations are underway. Further details awaited. pic.twitter.com/vd7K77gOYZ
— ANI (@ANI) March 8, 2023












Click it and Unblock the Notifications