दिल्ली में तीन मंजिला इमारत गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपेरशन जारी
नई दिल्ली, 7 अगस्त: राजधानी में शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा हुआ, जहां तीन मंजिला इमारत ढह गई। जिसमें कई लोगों के दबे होने की खबर है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय प्रशासन पहुंचा। जिसके बाद से मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अभी तक दो लोगों को मलबा हटाकर अंदर से निकाला गया। जिनको काफी चोटों आई हैं। फिलहाल दोनों को पास के अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।

Recommended Video
जानकारी के मुताबिक पूर्वोत्तर दिल्ली के नंद नगरी इलाके में दोपहर 1.30 बजे के करीब तीन मंजिला इमारत गिर गई। इसके बाद तुरंत 6 फायर ब्रिगेड गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू टीम को बताया कि नीचे वाले तल पर कुछ दुकानें थीं। जिस वजह से मलबे में चार लोगों के फंसे होने की आशंका है। हालांकि एक को स्थानीय लोगों और एक को फायर ब्रिगेड की टीम ने निकाल लिया। जिनको काफी चोटें आई हैं। इसके अलावा मलबे को तेजी से हटाकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications