भाई की सगाई पर नाचते-नाचते गिरा 19 साल का युवक, गई जान, परिजन बोले- 'एकदम स्वस्थ था'
Boy dies on Dancing floor: एक हैरतअंगेज मामले में दिल्ली में भाई की सगाई में आया युवक जब डीजे पर डांस कर रहा था, तो अचानक बेहोश हो गया। आनन-फानन में अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Boy suddenly collapses and dies: दिल्ली के एक परिवार की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई, जब एक 19 साल का लड़का भाई की सगाई में डांस करते हुए बेहोश हो गया और फिर पता चला कि उसकी जान चली गई।
आनन-फानन में पहुंचाया अस्पताल
बादली गांव में रविवार के दिन चचेरे भाई की सगाई में डीजे पर नाचते वक्त आकाश नाम का एक लड़का अचानक बेहोश हो गया। इसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया।
भाई की शादी में पहुंचा था युवक
भाई की शादी में बेहोश हुए आकाश की जब जांच की गई तो पता चला कि उसे हार्ट अटैक आया है। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हैरानी की बात है कि आकाश के घरवालों के मुताबिक उसे किसी तरह की बीमारी नहीं थी।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
ऐसे अचानक बिनी किसी मेडिकल हिस्ट्री के बेहोश होने और फिर मौत के बाद ये मामला संदेह के घेरे में आ गया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। बताते चलें कि रविवार यानी 9 अप्रैल को आकाश अपने पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सगाई समारोह में आया हुआ था। वो डीजे फ्लोर पर डांस करने लगा, जहां और लोग भी नाच रहे थे।
'काफी खुश था आकाश'
परिजनों की मानें तो वो काफी खुश था। लेकिन अचानक डांस करते करते बेहोश होकर नीचे गिर पड़ा। आकाश को होश में लाने की बहुत कोशिश की गई लेकिन वो नहीं आया। इसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
होली पार्टी में हुई युवक की मौत
पुलिस अधिकारियों की मानें, तो आकाश की मौत समारोह से पहले ही हो गई थी। इससे पहले भी एक ऐसा ही मामला गाजियाबाद से सामने आया था, जब होली पार्टी में डीजे पर डांस करते हुए एक 30 साल का युवक अचानक जमीन पर गिर गया था। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया थ। युवक की मौत के बाद इलाके में सन्नाटा पसर गया।












Click it and Unblock the Notifications