कपिल मिश्रा के आरोप के बाद BJP ने केजरीवाल से मांगा इस्तीफा, कहा सीएम पद पर बने का अधिकार नहीं

अरविंद केजरीवाल पर रिश्वत के आरोप लगने के बाद बीजेपी ने मांगा सीएम पद से इस्तीफा।

नई दिल्ली। दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार में हलचल मच गई है। कैबिनेट मंत्री से बर्खास्त किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी के नेता कपिल मिश्रा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए। कपिल मिश्रा द्वारा रिश्वत के आरोप लगाए जाने के बाद से दिल्ली में सियासी तापमान बढ़ गया है।

BJP's Manoj Tiwari demands CM Arvind Kejriwal's resignation after Kapil Mishra revealed he took bribe

कपिल मिश्रा के आरोपों के बाद भारतीय जनता पार्टी को आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरने का मौका मिल गया है और भाजपा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से इस्तीफे की मांग कर रही है। दिल्ली भाजपा इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्हें तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मनोत तिवारी ने कहा कि कपिल मिश्रा ने देर से ही सही, लेकिन साहस दिखाया है, जिसके लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूं।

उन्होंने कहा कि मैंने कई बार कहा है कि केजरीवाल भ्रष्टाचार में सीधे तौर पर लिप्त हैं। अब उनके नेता कपिल मिश्रा के आरोपों से यह सिद्ध हो गया है। उन्होंने कहा कि मिश्रा के आरोपों के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। गौरतलब है कि बर्खास्त किए जाने के बाद कपिल मिश्रा के रविवार को अरविंद केजरीवाल पर सत्येंद्र जैन से दो करोड़ रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि उनके पास इस बात के पर्याप्त सबूत है जो वो सीबीआई और एसीबी को देंगे। उन्होंने कहा है कि इस बारे में वो एलजी से बात कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+