अरविंद केजरीवाल पर BJP युवा मोर्चा के नेताओं ने किया हमला, सौरभ भारद्वाज ने किया खुलासा
Arvind Kejriwal Attack: दिल्ली के विकासपुरी में पदयात्रा के दौरान दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर किए गए हमले को लेकर आम आदमी पार्टी भाजपा पर हमलावर है। शनिवार को दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कांफ्रेंस में बीजेपी को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया। सौरभ ने कहा कि जो पार्टी चुनाव हार रही होती है वो दूसरी पार्टी के नेता पर हमला करवाती है।
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बीजेपी को केजरीवाल जी पर हमले की आलोचना करनी चाहिए थी लेकिन विजेंद्र गुप्ता और वीरेंद्र सचदेवा इसे सही ठहरा रहे हैं। ये जिन दो बीजेपी के लोगों ने केजरीवाल जी पर हमला करने के बाद नाच रहे थे वो बीजेपी की तरफ़ से पार्षद का चुनाव हार चुके हैं। जनता इन्हें पहले ही नंगा कर चुकी है।

बीजेपी के युवा पदाधिकारियों पर लगाया आरोप
मंत्री सौरभ भारद्वाज ने हमलावरों को लेकर कहा, BJP के युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने अरविंद केजरीवाल जी पर पदयात्रा के दौरान हमला किया। पहले हमलावर का नाम रोहित सहरावत है जो BJP युवा मोर्चा दिल्ली प्रदेश का उपाध्यक्ष है और दूसरा हमलावर BJP युवा मोर्चा दिल्ली प्रदेश का General Secretary है जिसका नाम है अरुण दराल। दिल्ली पुलिस के अधिकारी इन असामाजिक तत्वों के आगे हाथ जोड़ रहे हैं। ये बेहद चिंताजनक है।
बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली के विकासपुरी में पदयात्रा के दौरान कुछ लोगों ने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला किया था। जिसके बाद दिल्ली की सियासत गरमा गई है। इस घटना पर देशभर के बड़े विपक्षी नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया देकर कड़ी निंदा की है।












Click it and Unblock the Notifications