BJP ने महिला आरक्षण देने का नहीं, रोक लगाने का काम किया है: AAP प्रवक्ता
महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पेश किया गया। इसके बाद आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने बीजेपी को बृजभूषण जनता पार्टी करार दिया है। उन्होंने कहा कि बृजभूषण जनता पार्टी ने महिला आरक्षण देने का नहीं, बल्कि पर रोक लगाने का काम किया है।
प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि परिसीमन 2031 से पहले कर ही नहीं सकते। अगर सरकार ने टाइम से परिसीमन करवा भी दिया तो भी पब्लिश होते-होते 5-6 साल लगेंगे। इसका मतलब 10 साल से पहले ये बिल नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का 'महिला बेवक़ूफ़ बनाओ बिल' कहता है कि महिला आरक्षण तब लागू होगा जब परिसीमन होगा।

इस बिल को लेकर काफी उम्मीदें थीं
आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता ने कहा कि यह सिर्फ चुनावी जुमला है। 2024 में इसे लागू नहीं किया जाएगा। वहीं, इस बिल पर आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि इस बिल को लेकर काफी उम्मीद थी। राज्यसभा में पास हुआ एक बिल 10 सालों से पेंडिंग थी कि महिलाओं को आरक्षण मिलेगा।
2024 के लिए कोई प्रावधान नहीं
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने बहुत बढ़-चढ़ कर इसका स्वागत करने के लिए तैयार हुई थी। महिलाओं को बराबरी का हक मिले। लेकिन इस बिल में ऐसा कुछ नहीं है। कल जो बिल की कॉपी देखी गई। उसके अंदर 2024 के लिए कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बिल में स्पष्ट लिखा है कि ये आने वाले समय में लागू होगा।
सुशील गुप्ता ने कहा कि पहले जनगणना होगी, फिर कई प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद सालों बाद इसे लागू किया जाएगा। कुछ पता नहीं यह कब लागू होगा। चाहे दस साल लग जाए या 20 साल लग जाए।
यह भी पढ़ें- CG: महिला समृद्धि सम्मेलन में शामिल होंगी प्रियंका गांधी, CM भूपेश बघेल देंगे 309.56 करोड़ रूपए की सौगात












Click it and Unblock the Notifications