'दिल्ली में भाजपा का चल रहा है 'ऑपरेशन लोटस'', Arvind Kejriwal ने चुनाव से ठीक पहले किया बड़ा दावा
Arvind Kejriwal News: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से ठीक पहले देश की राजधानी में राजनीतिक सरगर्मियां काफी गरमा गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। केजरीवाल ने कहा, 'भाजपा का दिल्ली में 15 दिसंबर से 'ऑपरेशन लोटस' चल रहा है।'
पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार 29 दिसंबर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान केजरीवाल ने कहा, 'भाजप के पास न कोई सीएम फेस और ना ही विजन।' केजरीवाल ने कहा कि अब भाजपा किसी भी तरह चुनाव जीतना चाहती है, चाहें इसके लिए उन्हें बेईमानी क्यों ना करनी पड़े। लेकिन, दिल्ली की जनता ऐसा नहीं होने देगी।

भाजपा का चल रहा है 'ऑपरेशन लोटस'
केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में उन्होंने (भाजपा) जो हथकंडे अपनाए थे, हम उन्हें उस हथकंडे का इस्तेमाल करके यहां जीतने नहीं देंगे। कहा कि शाहदरा विधानसभा में इन्होंने (भाजपा) ने 11 हजार 8 वोट कटवाने के लिए एप्लीकेशन दी थी। उन्होंने कहा कि मेरे नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का 'ऑपरेशन लोटस' 15 दिसंबर से चल रहा है।
चुनाव कराने की क्या जरूरत है?
इन 15 दिनों में, उन्होंने 5,000 वोटों को हटाने के लिए एप्लीकेशन दी है और 7,500 वोटों को जोड़ने के लिए आवेदन किया है। कहा कि मेरी विधानसभा टोटल वोट 1 लाख 6 हजार है। भाजपा 5 प्रतिशट वोट कटवा रही है और 7.5 प्रतिशत वोट एड करवा रहे है। अगर आप विधानसभा में कुल मतदाताओं के लगभग 12% को अपने पक्ष में करने में लगे हैं, तो चुनाव कराने की क्या जरूरत है?
ये भी पढ़ें: Manmohan Singh Death: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, अरविंद केजरीवाल ने कुछ इस तरह किया याद
चुनाव के नाम पर चल रहा है खेल
चुनाव के नाम पर एक तरह का 'खेल' चल रहा है। इस दौरान केजरीवाल ने 10 नाम भी बताए, जिन्होंने वोटर्स के नाम कटवाने की एप्लीकेशन डाली है। वहीं, आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी का मकसद दिल्ली में सभी योजनाओं को रोकना है। जब अरविंद केजरीवाल महिलाओं के लिए बस यात्रा मुफ्त कर रहे थे, तो उन्होंने उसका भी विरोध किया।
भाजपा हार रही है चुनाव
उन्होंने बिजली और पानी मुफ्त करने का भी विरोध किया। बीजेपी का मकसद हर काम का विरोध करना है। यहां स्कूल, अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक नहीं बन पाए, लेकिन केजरीवाल ने संघर्ष किया और सारे काम करवाए। हम बीजेपी को उनके मंसूबों में कामयाब नहीं होने देंगे। बीजेपी बुरी तरह चुनाव हार रही है।
ये भी पढ़ें: Delhi Election 2025: दिल्ली की इन 5 विधानसभा सीटों के समीकरण को लेकर कांग्रेस से नाराज हैं केजरीवाल!












Click it and Unblock the Notifications