Manmohan Singh Death: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, अरविंद केजरीवाल ने कुछ इस तरह किया याद
Former Prime Minister Dr Manmohan Singh passes away: पूर्व प्रधानमंत्री और दुनिया के प्रख्यात अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह का गुरुवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। तबीयत बिगड़ने के बाद शाम को उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था। रात करीब आठ बजे एम्स (Delhi AIIMS) की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि उन्हें हार्ट से संबंधित परेशानी थी। इस कारण से कार्डियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. नितीश नाइक की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। पूर्व पीएम इससे पहले भी एम्स में भर्ती हुए थे।
उनके निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। देश-विदेश के बड़े नेताओं ने उन्हें याद करते हुए नमन किया। विभिन्न दलों के नेताओं ने उनके निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर उन्हें नमन किया।

अरविंद केजरीवाल ने व्यक्त की संवेदना
केजरीवाल ने लिखा- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी विद्वता और सादगी के गुणों को शब्दों में पिरोना असंभव है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ॐ शांति।
2021 में भी भर्ती हुए थे
Recommended Video
इससे पहले 13 अक्टूबर 2021 को मनमोहन सिंह बुखार की शिकायत के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती कराए गए थे। उपचार के बाद कमजोरी होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।












Click it and Unblock the Notifications