Manoj Tiwari हॉस्पिटल से नन्ही परी को लेकर आए घर, बोले- 'घर आयी बिटिया...'

भोजपुरी अभिनेता और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने अपनी नन्ही परी को हॉस्पिटल से घर लेकर पहुंच गए। इस दौरान फूलों की बारिश से बेटी का स्वागत करते हुए उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है।

BJP MP Manoj Tiwari

Recommended Video

    Manoj Tiwari Daughter: मनोज तिवारी ने घर आई नन्ही परी का ऐसे किया स्वागत | वनइंडिया हिंदी | #Shorts

    Manoj Tiwari: भोजपुरी अभिनेता और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी 51 साल की उम्र में तीसरी बार पिता बने हैं। मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी सुरभि तिवारी ने 12 दिसंबर को प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। मनोज तिवारी अब अपनी नन्ही परी को हॉस्पिटल से घर लेकर आ गए हैं। इस बात की जानकारी मनोज तिवारी ने खुद ट्वीट कर दी है।

    इस दौरान मनोज तिवारी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो भी अपलोड किया है। इस वीडियो में मनोज तिवारी अपनी बेटी को गोद में लिए हुए हैं। तो वहीं, पूरा परिवार एक नए सदस्य के स्वागत के लिए मौजूद है। इस दौरान पूरे घर को नन्ही परी के स्वागत के लिए सजाया गया। बता दें, बेटी के घर में आने की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही है।

    फूल बरसाकर किया गया ग्रैंड अंदाज में स्वागत
    जैसे ही मनोज तिवारी अपनी नन्ही परी को गोद में लेकर कार से निकले वैसे ही फूलों के साथ उनकी लाडली का स्वागत किया गया। फिर घर में एंट्री से पहले बेटी की आरती हुई और टीका लगाया गया। इस दौरान मोनज तिवारी ने घर में बने मंदिर में भी अपनी नन्ही परी के साथ दर्शन किए। तिवारी का पूरा परिवार नन्ही परी के घर आने का जश्न मना रहा है।

    घर आई रौनक ही रौनक
    इस दौरान मनोज तिवारी ने अपनी बेटी के स्वागत का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'बिटिया घर आयी.. रौनक ही रौनक.. जय माँ विंध्यवासिनी..।' मनोज तिवारी के वीडियो पर लोग उनकी बेटी को ढेर सारा प्यार और उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+