DTC बस मार्शलों के मुद्दे को लेकर सीएम आतिशी से मिलेंगे बीजेपी विधायक
Delhi Bus Marshal: दिल्ली में 10 हजार बस हजार से ज्यादा बस मार्शलों की नियुक्ति का मुद्दा गरमाता जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता के आग्रह को स्वीकार करते हुए सीएम आतिशी ने मुद्दे पर चर्चा के लिए बुलाया है। इससे पहले आम आदमी पार्टी के विधायकों ने बस मार्शल्स के साथ उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मुलाकात के लिए समय मांगा था, लेकिन उन्हें समय नहीं मिला। तो, वहीं दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने शुक्रवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को चिट्ठी लिखकर BJP विधायकों के साथ शनिवार (4 अक्तूबर) को दिल्ली सचिवालय में मिलने का समय मांगा।
विजेंद्र गुप्ता ने पत्र में लिखा, वो जानते हैं कि बस मार्शलों का मुद्दा गंभीर और संवेदनशील है। इसलिए मार्शलों की नियुक्ति जैसे गंभीर विषय पर चर्चा करना बहुत जरूरी है। इसके लिए वो बीजेपी विधायकों के साथ सचिवालय में मुलाकात करना चाहते हैं। इसलिए मुख्यमंत्री सुबह 10:30 मिनट का समय दें।

पत्र का जवाब देते हुए सीएम आतिशी ने कहा, जवाब देते हुए मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, आज बीजेपी के विधायकों ने चिट्ठी लिखकर बस मार्शलों के मुद्दे पर मिलने का समय मांगा है। यह मुद्दा बहुत महत्वपूर्ण है। मैंने उन्हें कल सुबह 10:30 बजे दिल्ली सचिवालय बुलाया है।
आगे उन्होंने लिखा, वो खुद शनिवार को अपनी कैबिनेट के साथियों के साथ मौजूद रहेंगी। ये देखना अहम है कि शनिवार को बस मार्शलों के मुद्दे का समाधाना होता है या नहीं। या फिर आप और BJP विधायकों के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर चलता रहेगा।
बता दें कि दिल्ली में बस मार्शलों की नियुक्ति को लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार और बीजेपी के बीच सियासी घमासान जारी है। साल 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए DTC बसों में 10 हजार 500 बस मार्शलों की नियुक्ति की थी। 2023 में LG ने इन बस मार्शलों की नियुक्ति की प्रकिया और औचित्य पर सवाल खड़े किए थे। जिसके बाद अक्तूबर 2023 में बस मार्शलों को हटा दिया गया था।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications