'विपक्षी एकता देख उड़ गई BJP की रातों की नींद, 2024 में नहीं आ रहे PM मोदी', बेंगलुरु बैठक पर बोले राघव चड्ढा

Opposition Meeting Bengaluru: पटना में विपक्ष की बैठक के बाद आज बेंगलुरु में विपक्षी नेताओं का जमावड़ा लगा है। सभी विपक्षी पार्टी बेंगलुरु में शामिल हुई है। इस बैठक को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राघव चड्ढा ने कहा कि तमाम विपक्षी पार्टी एक साथ नजर आई है। विपक्ष की इस एकता को देखने के बाद बीजेपी को रात की नींद नहीं आएगी।

2024 में बीजेपी की हार तय

राघव चड्ढा ने कहा कि बीजेपी की रातों की नींद चली गई है। वे अब ठीक से सो नहीं पाएगी। सभी विपक्षी पार्टी एकजुट होकर एकसाथ आई है। इससे तय है कि 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी की हार तय है। विपक्षी एकता को देखकर बीजेपी डरी हुई है। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट है कि मोदी जी 2024 में नहीं आ रहे हैं। लोगों ने मना बना लिया है कि इस बार बीजेपी को परास्त करना है।

विपक्षी एकता देख उड़ गई BJP की रातों की नींद: राघव चड्ढा

बैठक से पहले आप ने रखी थी शर्त

वहीं, इससे पहले आम आदमी पार्टी ने बेंगलुरु विपक्ष की बैठक में शामिल होने के लिए शर्त रखी थी। उन्होंने कहा था कि जब तक कांग्रेस केंद्र के अध्यादेश का विरोध नहीं करेगी, तब तक हम विपक्षी बैठक में शामिल नहीं होंगे। कांग्रेस ने कल यानी रविवार को केंद्र के अध्यादेश का विरोध कर आम आदमी पार्टी को अपना समर्थन दिया है। इसके बाद आप भी विपक्षी पार्टी में शामिल हो रही है।

कांग्रेस कर रही बैठक की मेजबानी

पटना के बाद एक बार फिर सभी विपक्षी दल एक साथ महाबैठक कर रहे हैं। इस बैठक में कम से कम 24 राजनीतिक दलों के नेता शामिल होंगे। 17 और 18 जुलाई दो दिनों तक बैठक चलेगी। नेताओं का कहना है कि विपक्ष की बैठक से 2024 की दिशा बदल जाएगी। इस बैठक की कांग्रेस मेजबानी कर रही है। पटना में हुई पहली बैठक की मेजबानी नीतीश कुमार ने की थी।

यह भी पढ़ें- Delhi ordinance: विपक्षी एकता से भी नहीं बनेगी बात, इस तरह से राज्यसभा में भी बीजेपी सरकार की जीत तय

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+