CM अरविंद केजरीवाल के बाद अब BJP नेता मनोज तिवारी को भी हुआ कोरोना, ट्वीट में दी जानकारी
नई दिल्ली, 04 जनवरी। देश में एक बार फिर कोरोना वायरस का प्रकोप नजर आने लगा है। लगातार बढ़ते कोरोना के नए मामलों के बीच दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान सांसद मनोज तिवारी की भी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना संक्रमित होने की जानकारी बीजेपी नेता ने खुद ट्वीट कर दी है। उन्होंने बताया कि रविवार (2 जनवरी) की रात से ही वह अस्वस्थ महसूस कर रहे थे, इसी वजह से वह उत्तराखंड में सोमवार को एक कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।

अपने ट्वीट में मनोज तिवारी ने लिखा,
परसों (2 Jan) रात से ही अस्वस्थ महसूस कर रहा था। हल्का बुखार और जुकाम होने के कारण कल उत्तराखंड - रूद्रपुर प्रचार में भी नहीं जा पाया था..टेस्ट में आज पॉजिटिव आया हूँ.. सतर्कता बरतते हुए अपने आप को कल ही isolate कर लिया था। कृपया अपना और अपने परिवार का ध्यान रखें।
बता दें कि कोरोना वायरस अब राजनीतिक हस्तियों को भी चपेट में लेने लगा है, सीएम केजरीवाल और मनोज तिवारी के अलावा केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय भी कोविड पॉजिटिव हो गए हैं।
Recommended Video
यह भी पढ़ें: कोरोना संक्रमित हुए केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय, खुद Tweet कर दी जानकारी
पांडेय ने बताया कि पिछले दो दिनों से मैं अस्वस्थ था, जिसके चलते मैंने अपनी कोरोना की जांच कराई और मेरी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। बता दें, इस वक्त वो यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, कौशांबी में भर्ती हैं। केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने कोरोना पॉटिजिव आने के बाद सभी से अनुरोध किया है कि जो भी लोग मेरे संपर्क में गत पिछले दिनों में आयें हैं अपना ध्यान रखें और आवश्यकता अनुसार जांच कराएं। गौरतलब है कि कुछ महीने बाद ही पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में कोरोना वायरस का बढ़ता प्रकोप चुनाव आयोग और सरकार की चिंता का कारण बना हुआ है। कई लोग कोरोना के चलते चुनावों को टाले जाने की वकालत कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications