बीजेपी ने गुंडों को पाल रखा है, केजरीवाल को मारना चाहती है: मनीष सिसोदिया
Arvind Kejriwal Attack: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमले की घटना के बाद से दिल्ली की सियासत में भूचाल आ गया है। दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी पर अरविंद केजरीवाल पर हमला करवाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि बीजेपी ने गुंडों को पाल रखा है, ये गुंडा पार्टी है। ये लोग केजरीवाल को मरवाना चाहते हैं। दावा किया कि बीजेपी के प्रदेश स्तर के दो नेताओं ने आप मुखिया केजरीवाल पर हमला किया।

आप नेता मनीष सिसोदिया ने हरिद्वार के सैनी आश्रम में गढ़वाल मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत की। उन्होंने कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केजरीवाल की ईमानदारी और जनहित के कार्यों से भाजपा खौफ में है। केजरीवाल जी के जेल जाने के बाद इन लोगों ने दिल्लीवालों के विभिन्न काम रोकने की कोशिश की।
जब काम रोकने में सफल नहीं हुए, तो आप नेताओं के पीछे ED और सीबीआई लगा दिया।












Click it and Unblock the Notifications