दिल्ली: बीजेपी को भ्रष्टाचार पर बोलने का कोई अधिकार नहीं, सोमनाथ भारती का बड़ा हमला

नई दिल्ली लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार सोमनाथ भारती ने कहा कि भाजपा ने इस प्रकार के काम किए हैं कि उन्हें भ्रष्टाचार पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है।

आप उम्मीदवार सोमनाथ भारती ने कहा कि दुनिया के जितने भ्रष्टाचारी हैं, सबको अपनी पार्टी में शामिल करके और ED के सारे मामले बंद करवाकर भाजपा ने यह साबित कर दिया है।

सोमनाथ भारती ने कहा कि बीजेपी की रुचि भ्रष्ट को ठीक करने में नहीं, बल्कि भ्रष्ट को अपनी पार्टी में लाने में है। बिना किसी प्रमाण और सबूत के आपने दिल्ली के तीन बार के मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया। तानाशाही का जवाब देश की जनता वोट से देगी।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री को जेल में डाल दिया। उन्हों चुनाव से ही दूर कर दिया। यह तानाशाही अब नहीं चलेगी। जनता इसका जवाब जरूर देगी।

बता दें कि लोकसभा चुनाव शुरू हो गया है। दो चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। इस बार कुल सात चरणों में मतदान होंगे। वहीं, अब पांच चरणों के मतदान बाकी है। तीसरे चरण का मतदान मंगलवार यानी 7 मई को होगा। दिल्ली में 25 मई को वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली: 'वॉकथॉन-वॉक फॉर केजरीवाल' कार्यक्रम में जुटे AAP कार्यकर्ता, CM की गिरफ्तारी का किया विरोध

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+