दिल्ली में BJP को फिर लगा झटका, इस कद्दावर नेता ने थामा AAP दामन

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी 'नहले पे दहला' फेंक रही है। इसी के तहत पार्टी में दूसरे दलों के नेताओं की ज्वाइनिंग कराई जा रही है। शुक्रवार को तिमारपुर विधानसभा से पूर्व विधायक और बीजेपी नेता सुरेंद्र सिंह बिट्टू मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में आप में शामिल हो गए। सिसोदिया ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

आप ज्वाइन करने पर सुरेंद्र सिंह बिट्टू ने कहा कि आम आदमी पार्टी आम लोगों के दर्द को समझती है। दिल्ली के आम लोगों की परेशानियां केवल आम आदमी पार्टी समझती है और उन्हें दूर करने के लिए अरविंद केजरीवाल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे।

Manish Sisodia

वहीं, आप नेता एवं दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में केवल आम आदमी पार्टी ही जनता के लिए काम करती है। आज सुरेंद्र सिंह बिट्टू जी अरविंद केजरीवाल जी के विचारों से प्रभावित होकर हमारे साथ जुड़ रहे हैं। इसका समस्त दिल्ली को फायदा होगा।

बता दें कि दिल्ली चुनाव से पहले आप पूरी तरह से एक्टिव हो चुकी है। पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री आतिशी समेत सभी शीर्ष नेता और कार्यक्रता चुनावी रंग में रंग गए हैं। हर रोज अलग अलग कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+