Delhi MCD Election 2022: दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए भाजपा का घोषणा पत्र जारी, जानिए 20 बड़ी बातें
दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र लॉन्च कर दिया है।
Delhi MCD Election 2022: दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र लॉन्च कर दिया है। शु्क्रवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, राज्य भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता और दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने सांसदों के साथ एमसीडी चुनाव के लिए भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। भाजपा ने इसे 'संकल्प पत्र'का नाम दिया है।
Recommended Video

शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दिल्ली नगर निगम चुनाव लिए भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया। इसके साथ ही भाजपा की ओर ऐलान किया गया कि भाजपा के सत्ता में आने पर दिल्ली एमसीडी की सभी सेवाओं को 100 दिनों के भीतर मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा। दिल्ली एमसीडी की सत्ता में आने पर व्यापार और स्वास्थ्य लाइसेंस खत्म किया जाएगा। फैक्ट्री लाइसेंस को भी समाप्त किया जाएगा।
दिल्ली एमसीडी चुनाव को लेकर भाजपा ने 12 सूत्रीय संकल्प पत्र तैयार किया है। जिसको लेकर भाजपा चुनावी घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष और पूर्व दिल्ली भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि लोगों के सुझाव से संकल्प पत्र तैयार किया गया है।
घोषणा पत्र की बड़ी बातें-
- माय एमसीडी मोबाइल ऐप से लोगों को सुविधाएं मिलेंगी और भ्रष्टाचार की शिकायत कर सकेंगे।
- प्रत्येक झुग्गी में रहने वालों क मिलेगा पक्का घर।
- हरित दिल्ली बनाने का संकल्प
- 50 जन रसोई की होगी स्थापना। मिलेगा 5 रुपये में भोजन।
- निगम की सेवा ऑनलाइन करने के साथ पारदर्शी बनाई जाएंगीं।
- भवन निर्माण की समस्या होगी खत्म।
- संपत्ति कर में छूट मिलेगी।
- निगम के स्कूलों में पढ़ने वाली लड़कियों को मुफ्त साइकिल
- उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति।
- महिलाओं के लिए स्वास्थ्य की सुविधा दी जाएगी।
- अनाधिकृत कालोनी में 17 वर्षों का संपत्ति कर होगा माफ।
- रेहड़ी-पटरी वालों को आर्थिक मदद।
- साप्ताहिक बाजारों को नियमितीकरण।
- महिलाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर होंगे उपलब्ध।
- गरीब व विधवा की बेटी की शादी के लिए 50 हजार की सहायता राशि देने की घोषणा।
- निगम के सभी स्कूलों में स्मार्ट क्लास
- निगम के अस्पतालों और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिकीकरण।
- पार्किंग की समस्या दूर की जाएगी।
- एक हजार स्थायी छठ घाट बनाने का वादा ।
- युवाओं के लिए स्वरोजगार की व्यवस्था।












Click it and Unblock the Notifications