दिल्ली: बीजेपी दलित को मेयर नहीं बनने देना चाहती, AAP पार्षदों ने किया प्रदर्शन
दिल्ली नगर निगम सिविक सेंटर में आम आदमी पार्टी (आप) के पार्षदों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। आप पार्षदों ने नारे लगाते हुए कहा कि दलित विरोधी.. बीजेपी..।
नगर निगम में आप पार्षदों ने कहा कि बीजेपी दलित विरोधी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी दलित को मेयर नहीं बनने देना चाहती। बीजेपी दलित विरोधी है।

आप पार्षदों ने दिल्ली नगर निगम सिविक सेंटर में डॉ. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी दलित को मेयर नहीं बनने देना चाहती।
शैली ओबेरॉय ने कहा कि देखिए भाजपा के पार्षद नाच रहे हैं। एक दलित के बेटे का हक़ मारने के बाद भाजपा के पार्षद ख़ुशियां मना रहे हैं। आज बाबा साहेब आंबेडकर होते तो ये अन्याय होने ना देते। दिल्की की मंत्री आतिशी ने कहा कि दलित मेयर ना बनने पर भाजपा के पार्षदों की ख़ुशी देखिए।
दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि देखिए भाजपा के पार्षद खुशी में नाच रहे हैं। मामला है मेयर चुनाव रद्द हुआ है। आम आदमी पार्टी प्रदर्शन कर रही है और भाजपा नाच रही है। सवाल है ये क्यों खुश हैं?
यह भी पढ़ें- पंजाब: 'मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बीमारी का बनाया जा रहा मजाक', बोले सीएम भगवंत मान












Click it and Unblock the Notifications