Delhi में कल से प्राइमरी स्कूल बंद, लेकिन CM केजरीवाल ने कहा-प्रदूषण के लिए सरकार जिम्मेदार नहीं
Delhi में कल से प्राइमरी स्कूल बंद, लेकिन CM केजरीवाल ने कहा-प्रदूषण के लिए सरकार जिम्मेदार नहीं
Delhi Pollution: बढ़ते प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी लगातार दिल्ली और पंजाब सरकार को घेर रही है। तो वहीं अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार 04 नवंबर को पलटवार करते हुए कहा, 'दिल्ली सरकार या पंजाब सरकार इसके लिए पूरी तरह से जिम्मेदार नहीं हैं।' इसके कई सारे कारण है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि इसमें केंद्र सरकार को आगे आकर इसमें बड़े कदम उठाने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि यह दोषारोपण का समय नहीं। इतने संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति करने का समय नहीं है। राजनीति करने से समाधान नहीं निकलेगा और जनता को कोई फायदा नहीं होगा।

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवत मान ने शुक्रवार 04 नवंबर को संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'दिल्ली में हवा काफी खराब हो गई और लोगों को सास लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह समस्या केवल दिल्ली की नहीं है, बल्कि यह पूरे उत्तर भारत की समस्या है।' सीएम केजरीवाल ने कहा कि इस समस्या के केवल आम आदमी पार्टी और दिल्ली-पंजाब की सरकारे इसकी जिम्मेदार नहीं है। प्रदूषण बढ़ने के कई सारे कारण है, जिन्में लोकल और रिजनल कारण भी शामिल है। उन्होंने कहा कि हवा इधर से उधर और उधर से इधर जाती है।
Recommended Video
केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार को आगे आकर प्रदूषण के ऊपर बड़े कदम उठाने पड़ेंगे, ताकि पूरे उत्तर भारत को प्रदूषण से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाब में पराली जल रही है यह हम मानते है। इसके लिए किसान जिम्मेदार नहीं है किसानों को समाधान चाहिए। किसानों को जिस दिन समाधान मिल जाएगा वो पराली जलाना बंद कर देंगे। क्योंकि, दिल्ली तक पराली का धुआं पहुंचता है उससे पहले तो वो धुआं किसान के घर में जाता है। केजरीवाल ने कहा कि अगर पंजाब में पराली जल रही है तो उसके लिए हमारी सरकार और हम जिम्मेदार है।
हालांकि, उन्होंने कहा कि अगले साल तक यानी 2023 तक पराली जलाने के मामले में कमी आएगी। इस दौरान पंजाब सीएम भगवत मान ने बोलते हुए कहा कि, धान और गेंहू की फसल में केवल 10 से 12 दिन का गेप होता है। इस गेप के बीच किसानों को खेतों से पराली हटानी होती है और वो इतनी जल्दी पराली को हटा नहीं सकता। इसलिए उसके पास केवल माचिस की तीली बचती है। लेकिन अगले साल नवंबर तक हम इसका हल निकाल लेंगे।
5 नवंबर से प्राइमरी क्लास दिल्ली में हुई बंद
सीएम केजरीवाल ने ऐलान किया है कि राजधानी दिल्ली में कल 05 नवंबर से प्राइमरी स्कूल बंद कर रहे है। जबतक दिल्ली वायु प्रदूषण में सुधार नहीं होता। साथ ही उन्होंने कहा कि ऑड-ईवन के ऊपर विचार चल रहा है। अगर जरुरत पड़ती है तो ऑड-ईवन को लागू किया जाएगा।
दिल्ली के एलजी ने भगवंत मान को लिखा पत्र
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को उनके राज्य में पराली जलाए जाने को लेकर पत्र लिखा है। एलजी वीके सक्सेना ने पत्र के जरिए भगवंत मान से कहा है कि पंजाब में जल रही पराली को नियंत्रित करने के लिए तत्काल और ठोस उपाय करें। इसने राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली को एक बार फिर से गैस चैंबर में बदल दिया है।












Click it and Unblock the Notifications