'हम सब एकजुट हो रहे हैं...', Arvind Kejriwal को सीबीआई के समन पर बोले सीएम नीतीश कुमार
दिल्ली के मुख्यमंत्री को सीबीआई द्वारा नोटिस थमाए जाने पर बिहार सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने दिल्ली में काम किया है इसलिए उनकी इज्जत है।

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल से सीबीआई 16 अप्रैल को पूछताछ करेगी। सीबीआई ने एक्साइज पॉलिसी के मामले में दिल्ली सीएम को ये नोटिस थमाया है। वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आप देख ही रहे हैं, क्या क्या हो रहा है। समन पर वो खुद जवाब देंगे। ये लोग भी अपने अपने इलाके के विकास के लिए पूरा काम कर रहे हैं। इस वजह से कितनी ज्यादा प्रगति दिल्ली में हुई है। काम करने की वजह से ही उनकी काफी इज्जत है। बाकि जो हो रहा है उस पर हम क्या बोले। लेकिन जो हो रहा है वो गलत हो रहा है।
वहीं, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने अरविंद केजरीवाल को सीबीआई नोटिस को लेकर बीजेपी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। ललन सिंह ने कहा कि भारत का संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। केंद्र की भाजपा सरकार विपक्ष के नेताओं का दमन कर रही है। अपने पालतू तोतों का उपयोग करके विपक्ष को परेशान किया जा रहा है। लेकिन, इसका कोई लाभ नहीं होगा।
ललन सिंह ने आगे कहते हुए कहा कि ये लोग चाहे कुछ भी कर लें, विपक्षी एकता की मुहिम को कोई नहीं रोक सकता । नीतीश कुमार जी के प्रयास से सभी दल जुटेंगे और बीजेपी को करारा जवाब देंगे।
बता दें कि सीबीआई ने 16 अप्रैल के सुबह 11 बजे दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने साफ कर दिया कि केजरीवाल रविवार को सीबीआई के सामने पेश होंगे।
ये भी पढ़ें: 'शराब घोटाला कभी नहीं हुआ, इन लोगों ने झूठ बोलकर केस बनाए', केजरीवाल का CBI-ED पर हमला












Click it and Unblock the Notifications