'शराब घोटाला कभी नहीं हुआ, इन लोगों ने झूठ बोलकर केस बनाए', केजरीवाल का CBI-ED पर हमला

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीबीआई और ईडी पर निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगों ने झूठ बोलकर केस बनाए और बोला कि शराब घोटाला हुआ है।

arvind kejriwal

दिल्ली सरकार की आबकारी नीति में कथित घोटाले में पूछताछ के लिए सीबीआई ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 16 अप्रैल को तलब किया है। जिसके बाद शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केजरीवाल ने सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर निशाना साधा। केजरीवाल ने फिर दोहराया कि कोई शराब घोटाला नहीं है।

मुझे सीबीआई से समन मिला: केजरीवाल

प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केजरीवाल ने कहा कि मुझे सीबीआई से समन मिला है। मैं निश्चित रूप से इसका सम्मान करूंगा। उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया पर आरोप है कि उन्होंने अपने 14 फोन तोड़ दिए। फिर ईडी कह रही है कि उसमें से 4 फोन उनके पास हैं और CBI कह रही है कि 1 फोन उनके पास है।

'झूठ बोलकर केस बनाए'

दिल्ली सीएम ने आगे कहा कि अगर उन्होंने फोन तोड़े हैं तो उनके पास फोन कैसे आए। इन लोगों ने झूठ बोलकर केस बनाए और बोला कि शराब घोटाला हुआ है। केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि ईडी और सीबीआई ने अदालत को गुमराह किया और सिसोदिया को फंसाने के लिए झूठ बोला।

'हमारे खिलाफ अदालतों में झूठ बोला'

उन्होंने कहा कि दो केंद्रीय एजेंसियां हर दिन किसी न किसी को पकड़ रही हैं और उन्हें धमकाया जा रहा है, मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "शराब नीति की जांच में केंद्रीय एजेंसियां हमारे खिलाफ अदालतों में झूठ बोल रही हैं। गिरफ्तार लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है, उन पर हम पर शिकंजा कसने का दबाव बनाया जा रहा है।"

'नाम लेने के लिए मजबूर किया जा रहा'

उन्होंने कहा, "सीबीआई ने शराब नीति मामले में मनीष सिसोदिया पर झूठा आरोप लगाया है। झूठे बयान हासिल करने के लिए लोगों को पीटा गया। एजेंसियां सबूत के लिए लोगों को प्रताड़ित कर रही हैं।" उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली के मंत्रियों का नाम लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

11 बजे पेश होंगे केजरीवाल

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति मामले में गवाह के तौर पर रविवार (16 अप्रैल) सुबह 11 बजे एजेंसी के मुख्यालय में पेश होने को कहा गया है। आपको बता दें कि सीबीआई ने 26 फरवरी, 2023 को सिसोदिया को गिरफ्तार किया। बाद में 9 मार्च को तिहाड़ जेल में घंटों पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+